HomeTechnologyPoco X8: भारत में जल्द दस्तक दे सकता है नया स्मार्टफोन, 9000mAh...

Poco X8: भारत में जल्द दस्तक दे सकता है नया स्मार्टफोन, 9000mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं कई धमाकेदार फीचर्स

Poco X8 को भारत में जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिले हैं और Flipkart पर इसका डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है। लीक्स के मुताबिक, फोन में 9,000mAh बैटरी, 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 4 और 50MP OIS कैमरा मिल सकता है।

Poco X8 Launch Date: Poco अपनी X8 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के बाद अब कंपनी ने स्टैंडर्ड Poco X8 को भी टीज करना शुरू कर दिया है। फोन को लेकर Flipkart पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है।

इससे संकेत मिलते हैं कि भारत में लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा नहीं की है।

Flipkart पर दिखा Poco X8 का टीजर

Flipkart पर Poco X8 के लिए बनाए गए लैंडिंग पेज पर फोन की एक डार्क तस्वीर दिखाई गई है। टीजर से इसके रियर डिजाइन की शुरुआती झलक मिलती है। फोन के पीछे राउंडेड कॉर्नर्स वाला स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें दो रियर कैमरे वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं। इनके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है।

फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन नजर आते हैं। वहीं, बाईं तरफ किसी बटन की जानकारी सामने नहीं आई है। टीजर में फिलहाल फोन के दूसरे हार्डवेयर या फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है।

कब लॉन्च हो सकता है Poco X8?

Poco ने अभी Poco X8 की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इससे पहले सामने आई एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन को सितंबर की शुरुआत तक भारत में पेश किया जा सकता है। इसी दौरान Poco X8 Power के भी लॉन्च होने की संभावना जताई गई थी।

Poco X8 में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के मुताबिक, Poco X8 में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर करीब 8,30,000 पॉइंट्स बताया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.83-इंच का AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक हो सकती है। इसमें Wet Touch 2.0 सपोर्ट और Gorilla Glass Victus 2 ड्रॉप प्रोटेक्शन भी दिए जाने की बात कही जा रही है।

बैटरी Poco X8 की बड़ी खूबियों में शामिल हो सकती है। लीक के अनुसार, फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बैटरी के लिए 6 साल की लाइफ रेटिंग मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर फीचर्स भी होंगे खास

फोटोग्राफी के लिए Poco X8 में 50-मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

लीक्स में फोन के बिल्ड को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा Poco X8 में 4 OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की बात कही गई है। फोन में Hyper AI और Xiaomi Interconnectivity जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Poco X8 के आधिकारिक फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की पुष्टि कंपनी की ओर से किया जाना बाकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular