Renault Triber अब Turbo Engine के साथ Launch होगी। इस बजट सेगमेंट की एमपीवी को यह इंजन ऑप्शन कब तक मिल सकता है। इससे किस तरह Maruti Ertiga और Nissan Gravite को परेशानी हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Renault Triber को मिलेगा Turbo Engine
रेनो अपनी बजट एमपीवी ट्राइबर को इंडियन मार्केट में जल्दी ही टर्बो इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। मेकर ने ऑफिशियली नहीं बताया है, लेकिन इसे September 2026 में लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सितंबर में भी इस एमपीवी को 20 तारीख के बाद इंडियन मार्केट में दिल्ली में ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा।
Facelift में मिलेगा ऑप्शन
मेकर ने इस एमपीवी को April 2026 में ही अपडेट दिया है। इसी फेसलिफ्ट वर्जन में अब इस इंजन ऑप्शन को दिया जाएगा। इस एमपीवी में शुरू से ही एक ज्यादा ताकतवर इंजन की डिमांड कस्टमर्स की ओर से रही है, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
कितना होगा ताकतवर
रेनो इस एमपीवी को उसी इंजन के साथ लाएगी जिसको अभी तक Renault Kiger में दिया जा रहा है। यह इंजन 1.0 लीटर इंजन के साथ 100 पीएस की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। अभी तक इस एमपीवी में जो इंजन मिलता है उससे 72 हॉर्स पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है जो बस इसे चलाने भर के लिए काफी है। कभी कभी ओवरटेक करते हुए इसमें पावर की कमी महसूस होती है, जो टर्बो इंजन पूरी कर सकता है।
कितनी बढ़ेगी प्राइज
जब ट्राइबर को टर्बो इंजन दिया जाएगा तो इसकी प्राइज को भी बढ़ाया जाएगा। नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ अभी इसे 5.81 लाख रुपये से लेकर 8.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन जब टर्बो इंजन आएगा तो इसकी प्राइज में 50 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक बढ़ाए जा सकते हैं।
किसे होगी परेशानी
रेनो जब ट्राइबर को जब ज्यादा ताकतवर इंजन के साथ ऑफर कर देगी तो इसका सीधा नुकसान Maruti Ertiga, Toyota Rumion और Nissan Gravite को हो सकता है। क्योंकि अभी तक अर्टिगा और रुमियन ज्यादा पावर के साथ आने की वजह से लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply