HomeAutomobilesMaruti, Tata, Hyundai, Skoda की 6 Upcoming EVs का कम्प्लीट रिपोर्ट कार्ड,...

Maruti, Tata, Hyundai, Skoda की 6 Upcoming EVs का कम्प्लीट रिपोर्ट कार्ड, 12 महीनों में होंगी लॉन्‍च

Upcoming EVs in India: इंडिया में जिस तेजी से ईवी की डिमांड बढ़ रही है, वैसे ही मेकर्स नए ऑप्‍शंस ला रही हैं। अगले 12 महीनों में कौन सी 6 शानदार कारें आ रही हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming EVs in India: इंडिया में जिस तेजी से ईवी की डिमांड बढ़ रही है, वैसे ही मेकर्स भी नए कारों के ऑप्‍शंस ला रही हैं। अगले 12 महीनों में कौन सी 6 शानदार इलेक्‍ट्रिक कारें इंडियन मार्केट में धमाका करने आ रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti eWX

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मारुति अपनी eVitara से छोटी इलेक्‍ट्रिक कार को इंडिया लाने वाली है। हाल में ही जापान में भी बेहद छोटी इलेक्‍ट्रिक कार Suzuki eSky का डेब्‍यू हुआ है। जिसके बाद माना जा रहा है कि eWX नाम से मारुति एक नई ईवी को इंडिया ला सकती है, जिसे 2027 की फरवरी में पेश किया जा सकता है। यह एक 5 सीटर इलेक्‍ट्रिक कार होगी जो बेसिक फीचर्स के साथ आएगी।

Tata Safari EV

टाटा इंडिया में सफारी नाम से 1990 के दशक से ही ऐसी एसयूवी को ऑफर कर रही है, जिसने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। अब जल्‍द ही इसका इलेक्‍ट्रिक अवतार भी सबके सामने आ सकता है। टाटा सफारी को ईवी के साथ लाकर मेकर अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में बाकी मेकर्स को कड़ी चुनौती दे सकती है। हालांकि अभी इसके लॉन्‍च पर मेकर ने कुछ कनफर्मेशन नहीं दी है।

Hyundai Venue EV

हुंडई भी ईवी सेगमेंट में वेन्‍यू को ला सकती है। जिस तरह किआ ने सिरोस के पेट्रोल डीजल वर्जन को ईवी में पेश कर दिया था। ठीक उसी तरह से हुंडई भी वेन्‍यू का इलेक्‍ट्रिक वर्जन ला सकती है। वैसे भी हुंडई ICE वेरिएंट के नाम को ईवी में क्रेटा के तौर पर भी ऑफर कर रही है। वेन्‍यू ईवी को भी 2027 में ही पेश किया जा सकता है।

Tata Tigor EV

टाटा अपनी एक और कार टिगोर के ईवी वर्जन को अपडेट के साथ फिर से लॉन्‍च करने की तैयारी कर चुकी है। इस कार को दिसंबर 2017 में लाया गया था। जिसके बाद अब इसे अपडेट किया जा रहा है। इसमें नया फ्रंट, इंटीरियर होगा और कई नए फीचर्स भी मिलेंगे। इसे दिसंबर 2026 तक ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

Mahindra BE 07

महिंद्रा भी ईवी सेगमेंट में बाकी मेकर्स से पीछे नहीं रहेगी। वह भी BE 07 को अगले कुछ महीनों में पेश कर सकती है। पहले माना जा रहा था कि इसे 15 अगस्‍त 2026 को लाया जाएगा, लेकिन मेकर ने अभी इसको ऑफर नहीं किया, पर 5 सीटों वाली इस ईवी को 650 KM रेंज के साथ अगले साल लाया जाएगा।

Vinfast VF3

छोटी इलेक्‍ट्रिक कारों की लिस्‍ट में विनफास्‍ट का नाम भी जुड़ने वाला है। मेकर VF6 और VF 7 से सस्‍ती कार के तौर पर VF3 का इंडियन मार्केट में डेब्‍यू करवाने की तैयारी कर चुकी है। यह कार लॉन्‍च होगी तो MG Comet EV और Tata Tiago EV जैसी इलेक्‍ट्रिक कारों की टेंशन बढ़ जाएगी।

Read Also: Renault Triber Turbo CNG में भी होगी Launch, अब बिगड़ेगा Ertiga का खेल 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular