HomeAutomobilesकार खरीदारों के लिए आया अब तक का सबसे बड़ा झटका! बढ़...

कार खरीदारों के लिए आया अब तक का सबसे बड़ा झटका! बढ़ गई दाम; कितनी महंगी हो गई Maruti Cars

Maruti इंडियन मार्केट में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई कारों को बेचती है। मेकर ने अपनी सभी कारों की Price कितनी बढ़ाई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti इंडियन मार्केट में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई कारों को बेचती है। मेकर ने अपनी सभी कारों की प्राइज कितनी बढ़ाई (Maruti Car Price Hike) है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हुई Maruti Cars

मारुति ने अपनी सभी कारों की प्राइज को रिवाइज कर दिया है और अब सभी कारें महंगी भी हो गई हैं। मेकर ने पहले ही बता दिया था कि वह अपनी कारों की प्राइज को रिवाइज करने वाली है।

कितनी महंगी हुईं

मारुति ने अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों की प्राइज में 20 हजार रुपये तक बढ़ाए हैं। यह प्राइज सभी मॉडल्‍स के सभी वेरिएंट्स पर एक जैसे बढ़ाने की जगह अलग अलग बढ़ाए गए हैं।

क्‍या दी वजह

प्राइज बढ़ाने पर मारुति ने अपना कारण भी बताया है। मेकर ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों से, कंपनी लागत कम करने के उपायों के ज़रिए लागत के असर को जितना हो सके कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। हालाँकि, महंगाई का बोझ ज़्यादा होने और लागत से जुड़ी मुश्किल परिस्थितियाँ बनी रहने के कारण, कंपनी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाज़ार पर डालने के लिए मजबूर है, साथ ही यह भी पक्का कर रही है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो।

कितनी हैं कारें

मारुति इंडियन मार्केट में सबसे सस्‍ती कार S Presso से लेकर MPV सेगमेंट में Maruti Invicto तक ऑफर करती है। कुल मिलाकर मेकर इंडिया में 18 से 20 मॉडल्‍स के कई वेरिएंट्स लाती है और हर महीने 1.70 लाख से 2 लाख तक कारें बेचती है, जो इंडस्‍ट्री में सबसे ज्‍यादा है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular