HomeAutomobilesCrash Test में कितना मजबूत निकला नई Maruti Brezza Facelift का लोहा?...

Crash Test में कितना मजबूत निकला नई Maruti Brezza Facelift का लोहा? अभी क्लिक करें और पढ़ें सेफ्टी का सच

Maruti Brezza Facelift Launch हो रही है। इसके पहले ही BNCAP ने इसका Crash Test कर दिया है। इसमें क्‍या रेटिंग मिली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Brezza Facelift Launch से पहले ही पूरी तरह सामने आ चुकी है। अब इसकी Safety की डिटेल भी BNCAP के Crash Test से मिल गई है। इस सब 4 मीटर को टेस्‍ट में किस तरह की रैंकिंग मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Brezza Facelift की हो गई Crash Testing

मारुति भले ही ब्रेजा फेसलिफ्ट को 24 जुलाई को लॉन्‍च करने की तैयारी कर चुकी है। लेकिन इसके पहले ही यह एसयूवी पूरी तरह से सामने आ चुकी है। अब इसकी क्रैश टेस्‍ट की रिपोर्ट भी सभी के सामने आ गई है।

BNCAP ने किया टेस्‍ट

भारत में कारों को क्रैश टेस्‍ट कर रेटिंग देने वाली संस्‍था BNCAP ने इस गाड़ी का भी June 2026 में ही टेस्‍ट कर लिया था। जिसकी रेटिंग को लॉन्‍च से एक दिन पहले रिलीज कर दिया गया है।

कितनी है सेफ

टेस्‍ट के बाद जो रिपोर्ट रिलीज की गई है, उसके हिसाब से यह एसयूवी एडल्‍ट्स और बच्‍चों दोनों के लिए ही पूरी तरह सुरक्षित है। टेस्‍ट के बाद इसे एडल्‍ट्स और बच्‍चों की सेफ्टी के लिए 5 स्‍टार रेटिंग दी गई है।

किस टेस्‍ट में क्‍या रेटिंग मिली

एडल्‍ट्स के लिए हुए टेस्‍ट में इस एसयूवी को 32 में से 30.41 नंबर मिले हैं। बच्‍चों के लिए इसे 49 में से 43 नंबर मिले हैं जो 5 स्‍टार के बराबर हैं।

किस वेरिएंट पर हुआ टेस्‍ट

BNCAP ने Maruti Brezza Facelift के ZXI+ 1.5L 6AT वेरिएंट पर यह टेस्टिंग की थी। जिसमें फ्रंटल एयरबैग, सीट बेल्‍ट प्री-टेंशनर, बेल्‍ट लोड लिमिटर, साइड कर्टेन एयरबैग, साइड चेस्‍ट एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, ईएससी, पेडेस्‍ट्रियन प्रोटेक्‍शन, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

कितने वेरिएंट्स पर रेटिंग लागू होगी

BNCAP ने बताया है कि मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के LXI, VXI, ZXI, ZXI+ के 6 स्‍पीड मैनुअल, LXI, VXI, ZXI+ के 1.5 लीटर 6 स्‍पीड ऑटोमैटिक और LXI, VXI, ZXI, ZXI+ के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल 6 स्‍पीड मैनुअल वेरिएंट्स पर इस रेटिंग को लागू किया गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट की डिटेल अभी एजेंसी ने नहीं दी है। जिसे संभवत: लॉन्‍च के टाइम मारुति की ओर से बताया जा सकता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular