HomeAutomobiles669KM Range और VIP Features के साथ किस Price पर Launch हुई...

669KM Range और VIP Features के साथ किस Price पर Launch हुई BMW i5 Long Wheelbase

BMW i5 Long Wheel Base Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें कौन से Features और कितनी Range को दिया है। इसकी क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW i5 Long Wheel Base Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें कौन से Features और कितनी Range को दिया है। इसकी क्‍या Price रखी है। कब से बुकिंग और डिलीवरी शुरू हो रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW i5 Long Wheel Base Launch हुई

लग्‍जरी कार मेकर बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में इलेक्‍ट्रिक सेडान कार सेगमेंट में नई आई5 लॉन्‍ग व्‍हील बेस को लॉन्‍च कर दिया है। इसके फर्स्‍ट एडिशन में सिर्फ 99 यूनिट्स ऑफर की गई हैं, जो लॉन्‍च से पहले ही बिक चुकी हैं।

मिले शानदार Features

मेकर ने इस कार को इंडिया में पहली बार लॉन्‍च किया है। इसमें इलूमिनेटिड किडनी फ्रंट ग्रिल, एडेप्टिव LED हेडलैंप, LED DRLs, 20 इंच M अलॉय व्‍हील्‍स, L डिजाइन वाली टेल लैंप, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले में 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले और 14.9 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, एंबिएंट लाइट्स, एसी कंट्रोल्‍स, वीगन लेदर अपहोलस्‍ट्री, स्‍काई लाउंज पैनोरमिक सनरूफ, 4 जोन एसी, बॉवर्स और विल्‍किंस सराउंड साउंड सिस्‍टम के साथ 17 स्‍पीकर्स, बीएमडब्‍ल्‍यू ओएस 8.5, iDrive कंट्रोलर, नया गियर सेलेक्‍टर स्विच, स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप बटन, माई मोड्स बटन, इंटीरियर कैमरा, वायरलेस मोबाइल चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, इलेक्‍ट्रॉनिक पावर स्‍टेयरिंग, सराउंड व्‍यू कैमरा, डिजिटल की, 8 एयरबैग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज व्‍हीकल इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

मिलेगी 669 KM Range

बीएमडब्‍ल्‍यू की आई5 लॉन्‍ग व्‍हील बेस में 81.6 KWh बैटरी दी है। जो इसको 669 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी रियर व्‍हील ड्राइव मोटर से कार को 268 हॉर्स पावर और 410 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिल जाता है। जो इसे 6.7 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड से चला सकता है।

कितनी है Price

मेकर ने इस कार को इंडियन मार्केट में 79.60 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर कर दिया है। इसके फर्स्‍ट एडिशन को भी फिलहाल इसी प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। जिसे अब बीएमडब्‍ल्‍यू की डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी को भी साथ में ही शुरू कर दिया गया है। इस कार को मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, कार्बन ब्लैक और ऑक्साइड ग्रे एक्‍सटीरियर कलर ऑप्‍शंस में ऑफर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular