HomeTechnologyApple iPhone Duo लॉन्च: 7.6 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, A20 Pro चिप और...

Apple iPhone Duo लॉन्च: 7.6 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, A20 Pro चिप और 48MP कैमरा के साथ 2.99 लाख रुपये से शुरू कीमत

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। फोन में 7.6-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, A20 Pro 2nm चिप, 48MP डुअल रियर कैमरा और MagSafe चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी एंट्री कर दी है। कंपनी ने बुधवार को आयोजित ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश किया। इसे iPhone Duo नाम दिया गया है।

कंपनी का ये नया डिवाइस प्रीमियम डिजाइन के साथ लेटेस्ट हार्डवेयर से लैस है और इसमें नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है।

Apple का येी प्रोसेसर कंपनी के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में भी इस्तेमाल किया गया है। iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ अंदर और बाहर दोनों तरफ कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन को पासपोर्ट जैसे फोल्डिंग डिजाइन में पेश किया गया है और इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

iPhone Duo की कीमत और सेल डेट

भारत में Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। ये कीमत फोन के 256GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 है।

iPhone Duo को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर शामिल हैं। फोन के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

iPhone Duo के डिस्प्ले और डिजाइन

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में अंदर की तरफ 7.6-इंच Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। ये स्क्रीन iPhone 18 Pro की 6.3-इंच डिस्प्ले के मुकाबले 80 प्रतिशत बड़ी है। इनर स्क्रीन को कस्टम पॉलीमर से तैयार किया गया है और इसकी सुरक्षा के लिए ऊपर मजबूत ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

फोन के बाहर 5.4-इंच Super Retina XDR कवर डिस्प्ले मिलती है। डिवाइस की बाहरी स्क्रीन और रियर पैनल पर सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो iPhone Duo में iOS 27 दिया गया है। Apple ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम को फोल्डेबल फोन के हिसाब से कस्टमाइज किया है। कंपनी ने इसे दुनियाभर में केवल eSIM सपोर्ट के साथ पेश किया है।

A20 Pro चिपसेट में क्या है खास?

परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। ये प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें छह-कोर CPU मौजूद है, जिसमें दो नए सुपर कोर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक ये सुपर कोर 20 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस देते हैं।

चिपसेट में चार नए एफिशिएंसी कोर भी दिए गए हैं। इसके अलावा A20 Pro में डुअल न्यूरल इंजन सेटअप मिलता है, जिसमें कुल 32 कोर हैं। Apple का दावा है कि ये सेटअप बेहतर एफिशिएंसी के साथ 8-बिट फ्लोटिंग-पॉइंट सपोर्ट उपलब्ध कराता है।

iPhone Duo में 48MP डुअल कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo के रियर पैनल पर दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48-मेगापिक्सल फ्यूजन कैमरा शामिल है, जो iPhone 18 Pro में दिए गए कैमरे जैसा ही है। इसके साथ 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 4K/120 fps तक का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में Center Stage कैमरा मौजूद है। वहीं फोल्डेबल इनर स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा दिया गया है।

iPhone Duo की बैटरी और चार्जिंग

Apple का दावा है कि iPhone Duo में पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर फोन की अंदर वाली स्क्रीन से वीडियो प्लेबैक 31 घंटे तक चल सकता है।

वहीं कवर स्क्रीन के इस्तेमाल पर वीडियो प्लेबैक टाइम 44 घंटे तक बताया गया है। दोनों स्क्रीन के संयुक्त इस्तेमाल की स्थिति में ये टाइम 22 घंटे तक रहता है।

चार्जिंग को लेकर भी Apple ने दावा किया है कि केवल 5 मिनट चार्ज करने पर 5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक हासिल किया जा सकता है। फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular