Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी एंट्री कर दी है। कंपनी ने बुधवार को आयोजित ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश किया। इसे iPhone Duo नाम दिया गया है।
कंपनी का ये नया डिवाइस प्रीमियम डिजाइन के साथ लेटेस्ट हार्डवेयर से लैस है और इसमें नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है।
Apple का येी प्रोसेसर कंपनी के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में भी इस्तेमाल किया गया है। iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ अंदर और बाहर दोनों तरफ कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन को पासपोर्ट जैसे फोल्डिंग डिजाइन में पेश किया गया है और इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
iPhone Duo की कीमत और सेल डेट
भारत में Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। ये कीमत फोन के 256GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 है।
iPhone Duo को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर शामिल हैं। फोन के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
iPhone Duo के डिस्प्ले और डिजाइन
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में अंदर की तरफ 7.6-इंच Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। ये स्क्रीन iPhone 18 Pro की 6.3-इंच डिस्प्ले के मुकाबले 80 प्रतिशत बड़ी है। इनर स्क्रीन को कस्टम पॉलीमर से तैयार किया गया है और इसकी सुरक्षा के लिए ऊपर मजबूत ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

