HomeTechnologyiPhone Duo-iPhone 18 Pro से लेकर Watch और AirPods तक, एपल के...

iPhone Duo-iPhone 18 Pro से लेकर Watch और AirPods तक, एपल के इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? हर एक डिटेल यहां जानें

Apple ने 9 सितंबर के Surprise and Shine Event में पहली बार फोल्डेबल iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro सीरीज, Apple Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च किए। इन डिवाइसेज में नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, हेल्थ ट्रैकिंग, ANC और AI फीचर्स दिए गए हैं, जबकि बिक्री की शुरुआत सितंबर और अक्टूबर में होगी।

Apple ने अपने 9 सितंबर को आयोजित ‘Surprise and Shine’ इवेंट में अपने डिवाइस पोर्टफोलियो को कई बड़े लॉन्च के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने जहां पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश कर नई कैटेगरी में कदम रखा।

वहीं iPhone 18 Pro सीरीज के अलावा नई Apple Watch और AirPods भी बाजार में उतारे हैं। खास बात ये है कि ये लॉन्च Apple के नए CEO जॉन टर्नस के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहा।

आइए जानते हैं इवेंट में लॉन्च हुए सभी नए प्रोडक्ट्स की कीमत, खासियत और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी

पहली बार फोल्डेबल iPhone, नाम है iPhone Duo

Apple ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे iPhone Duo नाम दिया है। ये फोन बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है। फोल्ड होने पर इसका आकार लगभग पासपोर्ट जैसा नजर आता है, जबकि अनफोल्ड करने के बाद यूजर्स को 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले मिलता है।

फोन के कवर पर 5.4 इंच की स्क्रीन मौजूद है। दोनों डिस्प्ले में ProMotion और Always-On Display का सपोर्ट दिया गया है। इनर डिस्प्ले पर नैनो-टेक्सचर फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मकसद स्क्रीन पर ग्लेयर और फोल्डिंग क्रीज की विजिबिलिटी को कम करना है। Apple का कहना है कि ये कंपनी का अब तक का सबसे पतला iPhone है।

परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में A20 Pro चिप दी गई है। फोन में कस्टम वेपर चैंबर और डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर के साथ थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Main कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन Apple Pencil को भी सपोर्ट करता है।

भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। ये कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है। फोन के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

iPhone 18 Pro सीरीज हुई लॉन्च।
iPhone 18 Pro सीरीज हुई लॉन्च।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भी एंट्री

Apple ने इसी इवेंट में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज भी पेश की है। लाइनअप में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है।

कैमरा सेक्शन में भी कंपनी ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए मॉडल में Variable Aperture फीचर शामिल किया गया है। Apple के मुताबिक, इस अपग्रेड से फोटोग्राफी के दौरान इमेज क्वालिटी को बेहतर किया जा सकेगा।

कंपनी ने फोटो की विश्वसनीयता से जुड़े फीचर्स पर भी ध्यान दिया है। इसके तहत Apple की Reference Image और AI की मदद से तैयार या एडिट की गई तस्वीरों की पहचान करने में मदद करने वाले फीचर्स को शामिल किया गया है।

iPhone 18 Pro 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं iPhone 18 Pro Max 256GB की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है। दोनों फोन की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 भी हुई लॉन्च

Apple ने स्मार्टवॉच सेगमेंट में भी दो नए मॉडल पेश किए हैं। इनमें Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 शामिल हैं। दोनों वॉच में नया Health Sensing System दिया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर हार्ट रेट और HRV डेटा रिकॉर्ड करता है।

Apple Watch Ultra 4 में हार्ट रेट को हर 5 सेकंड में रिकॉर्ड करने की क्षमता दी गई है। इसके साथ नया Readiness फीचर भी मिलता है। ये यूजर की नींद, एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड और हेल्थ डेटा का विश्लेषण करके दिनभर की तैयारी का स्कोर देता है।

Ultra 4 में S11 चिप का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में ये 50 घंटे तक चल सकती है। वहीं Low Power Mode में बैटरी लाइफ 84 घंटे तक पहुंच जाती है।

भारत में Apple Watch Series 12 की कीमत 56,900 रुपये रखी गई है। दूसरी ओर, Apple Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है। दोनों मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इन्हें 18 सितंबर से ऑर्डर किया जा सकेगा।

AirPods 5 में मिला ज्यादा दमदार ANC

ऑडियो कैटेगरी में Apple ने AirPods 5 को पेश किया है। नए ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें Active Noise Cancellation यानी ANC की सुविधा दी गई है।

Apple के अनुसार, AirPods 5 में मिलने वाला ANC AirPods 4 with ANC की तुलना में बाहरी शोर को 50 फीसदी तक ज्यादा कम कर सकता है।

नए AirPods में Adaptive EQ, Transparency Mode, बेहतर ऑडियो, Siri AI और Live Translation जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

AirPods 5 की शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है। वहीं Wireless Charging Case वाले मॉडल को 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। इनके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

एपल सीईओ जॉन टर्नस
एपल सीईओ जॉन टर्नस

नए CEO जॉन टर्नस के लिए भी खास रहा इवेंट

Apple का ये लॉन्च इवेंट कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस के लिए भी अहम रहा। उन्होंने कहा कि Apple की टीमें बेहतरीन तालमेल और जिम्मेदारी के साथ काम करती हैं और कंपनी का मूल उद्देश्य दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट तैयार करना है।

iPhone Duo को पेश करते हुए टर्नस ने इसे iPhone के इतिहास में होने वाले सबसे बड़े बदलावों में से एक बताया। उनके मुताबिक, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को एक साथ इंजीनियर करके Apple ने फोल्डेबल फोन के लिए एक नया अनुभव तैयार किया है।

कुल मिलाकर, Apple का Surprise and Shine Event कंपनी के लिए काफी बड़ा लॉन्च इवेंट रहा। iPhone Duo के जरिए फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री करने के साथ Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज, Apple Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 के जरिए अपने पूरे डिवाइस इकोसिस्टम में नए हार्डवेयर और AI फीचर्स को आगे बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular