BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंडिया में डेब्यू हो गया है। मेकर ने इसमें कौन से Features दिए हैं। कितनी Range दी है। इसकी क्या Price हाेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BGauss C12 MaxR स्कूटर आया
बीगॉस ने इंडियन मार्केट में सी12 मैक्स आर इलेक्ट्रिक स्कूटर का डेब्यू कर दिया है। इस स्कूटर को ऑफिशियली लॉन्च किया गया है। जिसकी एक्स शोरूम प्राइज 1.46 लाख रुपये से शुरू होती है।
कितनी है Range
मेकर ने इस स्कूटर को 3.8 KWh की LFP बैटरी दी है। जो इसको 178 किलोमीटर की IDC रेंज देती है। साथ में हाइपर जेन इन व्हील मोटर दी है जो स्कूटर को 4.2 kW की पावर जेनरेट करती है। इसके जरिए स्कूटर को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिल जाती है। स्कूटर में राइडिंग को आसान बनाने के लिए ईको, राइड और स्पोर्ट मोड के अलावा क्रूज कंट्रोल को दिया है।
कैसे हैं Features
बीगॉस ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को LED हेडलैंप, 5 इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम, कॉल नोटिफिकेशन, राइड और चार्जिंग डिटेल, यूजर प्रोफाइल, डिस्प्ले थीम, कॉल डिटेक्शन, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टिड फंक्शंस, डिजी लॉकर इंटीग्रेशन और एसओएस फीचर्स के साथ सीबीएस, फ्रंट में 220 एमएम डिस्क ब्रेक, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क, रियर में 5स्टेप एडजस्टेबल नाइट्रॉक्स गैस चार्ज्ड सस्पेंशन यूनिट, 160 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 150 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, ज्यादा अंडरसीट स्टोरेज जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
कितने कलर ऑप्शंस
मेकर ने इस स्कूटर को स्पार्कलिंग वाइन विद शैम्पेन गोल्ड, टेरा ग्रीन विद शैम्पेन गोल्ड, पर्ल व्हाइट और सैटिन ब्लैक जैसे कलर्स के ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है।
ये भी पढ़ें
Hyundai Bayon आज होगी Launch: कितना ताकतवर होगा इंजन, कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितना हो सकता है दाम?
Hyundai Bayon कल हो जाएगी Launch, कीमत से उठ जाएगा पर्दा, होगी Maruti से लेकर Tata को टेंशन
Upcoming Cars: इस साल के अंत तक आ रही हैं 3 धमाकेदार Electric Cars; जानिए कौन-सी कंपनियां कर रही हैं बड़ी तैयारी?
Ursaa Hybrid: नया प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च; पल-पल की लोकेशन से लेकर सब कुछ होगा लाइव ट्रैक!













Leave a Reply