HomeAutomobilesबदल जाएगी Mahindra Thar; इस महीने आएगा नया अवतार

बदल जाएगी Mahindra Thar; इस महीने आएगा नया अवतार

Mahindra Thar को अपडेट करने के बाद इसे Launch कर दिया जाएगा। इसमें कौन से अपडेट होंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra Thar को अपडेट करने के बाद इसे Launch कर दिया जाएगा। इसमें कौन से अपडेट मिलेंगे। कब इसे लॉन्‍च किया जाएगा इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही नई Mahindra Thar

महिंद्रा थार 3 डोर को इंडियन मार्केट में कई साल से ऑफर किया जा रहा है। अब 2020 के बाद इस एसयूवी को अपडेट किया जा रहा है। जिसे इसी महीने लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

क्‍या होगा चेंज

वैसे तो मेकर ने ऑफिशियली नहीं बताया है, लेकिन टेस्‍ट के दौरान देखी गई यूनिट से कई तरह की जानकारी मिल रही है। जिसके मुताबिक एसयूवी के फ्रंट को नया चेंज मिलेगा। जिससे इसे प्रीमियम और ट्रेंडी लुक मिल जाएगा।

क्‍या होगा अपडेट

मेकर इस एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल देगी जो थार रॉक्‍स की तरह होगी। इसके अलावा इस एसयूवी में नई LED हेडलैंप, 5 डबल स्‍पोक व्‍हील, नई अपहोलस्‍ट्री, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, वायरलेस स्‍मार्टफोन चार्जर, पैसिव की-लैस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

कितना ताकतवर इंजन

महिंद्रा थार में मौजूदा मॉडल की तरह ही 3 इंजन ऑप्‍शंस मिलेंगे। जिसमें 1.5 लीटर डीजल mHawk, 2.2 लीटर डीजल CRDE, 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्‍शंस मिलेंगे। साथ में इस एसयूवी में 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स ही मिलेगा।

एसयूवी को RWD और FWD के ऑप्‍शंस भी मिलेंगे।

कब हो रही लॉन्‍च

महिंद्रा अपनी 3 डोर थार को अपडेट करने के बाद सितंबर में ही लॉन्‍च कर रही है। लेकिन तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है।

कितनी बदलेगी Price

वैसे तो इस एसयूवी में सभी कॉस्‍मैटिक अपडेट्स होने हैं। इसमें किसी भी तरह का मैकेनिकल अपडेट नहीं होगा। ऐसे में इसकी प्राइज में ज्‍यादा चेंज होने की उम्‍मीद नहीं है।

अभी कितनी है Price

अभी इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.32 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 17.80 लाख रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular