HomeAutomobilesBGauss C12 MaxR का हुआ डेब्‍यू; 178KM Range, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स...

BGauss C12 MaxR का हुआ डेब्‍यू; 178KM Range, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिले

BGauss C12 MaxR इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर का इंडिया में डेब्‍यू हो गया है। मेकर ने इसमें कौन से Features दिए हैं। कितनी Range दी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BGauss C12 MaxR इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर का इंडिया में डेब्‍यू हो गया है। मेकर ने इसमें कौन से Features दिए हैं। कितनी Range दी है। इसकी क्‍या Price हाेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BGauss C12 MaxR स्‍कूटर आया

बीगॉस ने इंडियन मार्केट में सी12 मैक्‍स आर इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर का डेब्‍यू कर दिया है। इस स्‍कूटर को ऑफिशियली लॉन्‍च किया गया है। जिसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 1.46 लाख रुपये से शुरू होती है।

कितनी है Range

मेकर ने इस स्‍कूटर को 3.8 KWh की LFP बैटरी दी है। जो इसको 178 किलोमीटर की IDC रेंज देती है। साथ में हाइपर जेन इन व्‍हील मोटर दी है जो स्‍कूटर को 4.2 kW की पावर जेनरेट करती है। इसके जरिए स्‍कूटर को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड मिल जाती है। स्‍कूटर में राइडिंग को आसान बनाने के लिए ईको, राइड और स्‍पोर्ट मोड के अलावा क्रूज कंट्रोल को दिया है।

कैसे हैं Features

बीगॉस ने नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को LED हेडलैंप, 5 इंच TFT डिजिटल डिस्‍प्‍ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्‍टम, कॉल नोटिफिकेशन, राइड और चार्जिंग डिटेल, यूजर प्रोफाइल, डिस्‍प्‍ले थीम, कॉल डिटेक्‍शन, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्‍टिड फंक्‍शंस, डिजी लॉकर इंटीग्रेशन और एसओएस फीचर्स के साथ सीबीएस, फ्रंट में 220 एमएम डिस्‍क ब्रेक, फ्रंट में टेलीस्‍कोपिक फोर्क, रियर में 5स्‍टेप एडजस्‍टेबल नाइट्रॉक्‍स गैस चार्ज्‍ड सस्‍पेंशन यूनिट, 160 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 150 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, ज्‍यादा अंडरसीट स्‍टोरेज जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

कितने कलर ऑप्‍शंस

मेकर ने इस स्‍कूटर को स्पार्कलिंग वाइन विद शैम्पेन गोल्ड, टेरा ग्रीन विद शैम्पेन गोल्ड, पर्ल व्हाइट और सैटिन ब्लैक जैसे कलर्स के ऑप्‍शंस के साथ लॉन्‍च किया है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular