HomeAutomobilesMaruti क्‍यों कर रही नए Engine और Underbody CNG Tank पर फोकस?...

Maruti क्‍यों कर रही नए Engine और Underbody CNG Tank पर फोकस? कौन सी कारों को करेगी अपडेट

Maruti Suzuki इंडियन मार्केट में सबसे ज्‍यादा कारें बेचती है। लेकिन अब मेकर अपनी ही कारों को बड़े अपडेट के लिए तैयार कर रही है। ऐसा क्‍यों कर रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Suzuki इंडियन मार्केट में सबसे ज्‍यादा कारें बेचती है। लेकिन अब मेकर अपनी ही कारों को बड़े अपडेट के लिए तैयार कर रही है। मारुति भविष्‍य को लेकर ऐसी तैयारी क्‍यों कर रही है। इससे क्‍या फायदा होगा या फिर इससे नुकसन हो सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti कर रही बड़ी तैयारी

इंडिया की कार मार्केट में सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी अब 2 बड़े टेक्‍नीकल चेंज को लेकर पूरी तरह से फोकस कर चुकी है। इन चेंज में पहला बड़ा बदलाव पारंपरिक सीएनजी सिलेंडर की जगह बदलकर Underboday CNG Tank ऑफर करना है। दूसरा बड़ा बदलाव पुराने K सीरीज इंजन को Z सीरीज इंजन से बदलना है।

क्‍यों कर रही बदलाव

मारुति को बाजार में किसी भी दूसरी मेकर से कोई खास चुनौती नहीं मिल पाती। लेकिन फिर भी खुद को बदलते हुए और बेहतर करते हुए मारुति इन बदलावों पर पूरी तरह से फोकस कर रही है। जिससे बाजार में नंबर-2 की पोजिशन और मारुति की सेल्‍स के बीच फासला और बढ़ जाए।

किन कारों को करेगी अपडेट

मेकर ने अभी तक ऑफिशियली कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह से मारुति तैयारी कर रही है, उसके हिसाब से तो वह अपने पूरे पोर्टफोलियो को ही इन दोनों अपडेट्स के साथ ले आएगी।

हो चुकी है शुरुआत

मारुति अंडरबॉडी सीएनजी टैंक टेक्‍नोलॉजी को सबसे पहले Maruti Victoris में लेकर आई। इसके बाद इसे Maruti Brezza में दिया। हाल में ही तीसरी कार के तौर पर इस टेक्‍नोलॉजी के साथ Maruti Baleno को लाया जा चुका है। इसके बाद मारुति उन सभी कारों को अपडेट देगी, जिनकी अपने अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा डिमांड है।

किसे होगी परेशानी

मारुति के अलावा इंडिया में Tata और Hyundai CNG टेक्‍नोलॉजी के साथ अपनी कारों को ऑफर कर रही हैं। ऐसे में जब टाटा ड्यूल सिलेंडर टेक्‍नोलॉजी लाई तो हुंडई भी इसी तरह की टेक्‍नोलॉजी अपनी कुछ सस्‍ती कारों में लेकर आ चुकी है। जिससे सीएनजी के साथ सामान रखने की टेंशन खत्‍म हो रही है। इसलिए मारुति के इस बदलाव से टाटा और हुंडई को ही परेशानी हो सकती है।

विवरण / मापदंड मुख्य बिंदु (Key Details)
2 बड़े तकनीकी बदलाव
  • Underbody CNG Tank: सीएनजी सिलेंडर को अंडरबॉडी में शिफ्ट करना, जिससे बूट स्पेस की समस्या खत्म होगी।
  • Z-Series Engine: पुराने K-सीरीज इंजन को ज्यादा कुशल Z-सीरीज इंजन से बदलना।
बदलाव का कारण मार्केट शेयर बढ़ाना और नंबर-2 ऑटोमेकर्स से बिक्री का फासला और अधिक बढ़ाना।
Underbody CNG वाले मॉडल्स 1. Maruti Victoris (शुरुआती मॉडल)
2. Maruti Brezza (दूसरा मॉडल)
3. Maruti Baleno (हालिया अपडेटेड मॉडल)
भविष्य का प्लान हाई डिमांड वाले मॉडल्स समेत पूरे पोर्टफोलियो को नए इंजन और सीएनजी टेक से अपडेट करना।
प्रतिद्वंद्वी कंपनियों पर प्रभाव Dual-cylinder CNG देने वाली Tata Motors और Hyundai को सीधी चुनौती।

 यह भी पढ़ें- Maruti का महा-मास्टरस्ट्रोक! अगले साल तक Launch करेगी 5 नई धाकड़ Cars, पढ़ें पूरी लिस्‍ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular