HomeAutomobilesDecember 2026 में होगा THE ADAS SHOW का आयोजन; Testing पर रहेगा...

December 2026 में होगा THE ADAS SHOW का आयोजन; Testing पर रहेगा फोकस

The ADAS Show का आयोजन एक बार फिर से किया जा रहा है। इसमें किन चीजों पर फोकस रहेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

The ADAS Show का आयोजन एक बार फिर से किया जा रहा है। इसका आयोजन कब किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में किन चीजों पर फोकस रहेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

हो रहा The ADAS Show का आयोजन

एडीएएस शो का एक बार फिर से 2026 में आयोजन किया जा रहा है। इस बार इस कार्यक्रम का आयोजन 3 Decmeber 2026 को महाराष्‍ट्र के पुणे शहर में Takwe में किया जा रहा है। जिसमें ARAI की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है।

कौन होगा शामिल

इस शो को Automotive Research Association of India (ARAI) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें Ministry of Heavy Industries (MHI), Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH), कई ऑटोमोटिव OEMs, Tier-1 suppliers, technology companies, testing और validation organisations की ओर से शिकरत की जाएगी।

होगा सुरक्षा पर फोकस

इस शो के दौरान मुख्‍य फोकस सुरक्षा पर रहेगा। इस दौरान कई तरह के टेस्‍ट को भी किया जाएगा, जिसके नतीजों को वाहन निर्माताओं की ओर से अपने शोध में उपयोग किया जाएगा और वाहनों को सुरक्षित बनाने में सहयोग मिल पाएगा।

क्‍या है उद्देश्‍य

The ADAS Show का आयोजन हर साल किया जाता है। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य वाहनों में नए सेफ्टी फीचर्स को शामिल करना है। इसी के साथ इन सेफ्टी फीचर्स को समय के साथ बेहतर बनाना भी है। जिससे सड़कों पर हादसों की संख्‍या को कम किया जाएगा। साथ ही हादसों के दौरान कारों में सफर कर रहे लोगों को सुरक्षित भी रखा जा सके।

हर साल होते हैं कई हादसे

इंडिया में जिस तरह से सड़कों को बनाया जा रहा है, उसी तरह से ट्रैफिक भी लगातार बढ़ रहा है। जिस वजह से हादसों की संख्‍या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसे कम करने के लिए अब मेकर्स अपनी कारों में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को ऑफर कर रहे हैं। जिससे सफर के दौरान सुरक्षा का स्‍तर भी बढ़ जाता है। इसी को और बेहतर करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular