HomeAutomobilesMaruti Dzire CNG AMT की माइलेज का कम्प्लीट ऑन-रोड रिपोर्ट कार्ड! 1KG...

Maruti Dzire CNG AMT की माइलेज का कम्प्लीट ऑन-रोड रिपोर्ट कार्ड! 1KG में कितनी चलेगी?

Maruti Dzire CNG AMT Mileage: मारुति ने हाल में ही डिजायर को सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दिया है। इससे यह कितनी माइलेज देगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Dzire CNG AMT Mileage: मारुति ने हाल में ही डिजायर को सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दने के बाद लॉन्‍च किया है। इस गियरबॉक्‍स के साथ सीएनजी में यह कितनी माइलेज देगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Dzire CNG AMT Launch हुई

मारुति ने हाल में ही अपनी सब 4 मीटर सेडान कार डिजायर को सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। इसे उन लोगों के लिए लाया गया है जो ट्रैफिक में गियर बदलने से परेशान हो जाते हैं या फिर वह लोग भी इसे खरीद सकते हैं जो सीएनजी के कम खर्च के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का आराम चाहते हैं।

Maruti Dzire CNG AMT Mileage

मारुति ने डिजायर को सीएनजी एएमटी के साथ लॉन्‍च तो कर दिया है। साथ ही यह दावा भी किया है कि यह कार एएमटी गियरबॉक्‍स के साथ सबसे ज्‍यादा माइलेज भी देगी। यह अपने ही 5 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स से ज्‍यादा माइलेज एएमटी के साथ देगी। जो काफी बड़ी बात है। मेकर ने दावा किया है कि इसके सीएनजी एएमटी को एक किलोग्राम सीएनजी के साथ 36.47 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इसके मैनुअल गियरबॉक्‍स को एक किलोग्राम सीएनजी में 35.63 किलोमीटर ही चलाया जा सकेगा।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस कार को Z12E सीरीज का इंजन दिया है जो 1.2 लीटर का है। इस इंजन से कार को पेट्रोल में 61 किलोवाट और 112.4 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। वहीं सीएनजी के साथ यह कार 51.3 किलोवाट और 101.8 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देती है। इसमें 37 लीटर पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है। साथ में 5 स्‍पीड मैनुअल या 5 स्‍पीड एएमटी गियरबॉक्‍स का ऑप्‍शन भी मिलता है।

मिलते हैं शानदार Features

मारुति अपनी इस कार के सीएनजी एएमटी को VXI और ZXI वेरिएंट्स के ऑप्‍शन में लाई है। जिसमें 14 और 15 इंच टायर, LED DRLs, LED हेडलैंप, LED हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, शॉर्क फिन एंटीना, वेनिटी मिरर, ड्यूल टोन इंटीरियर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टीपीएमएस, रियर डिफॉगर, इंजन इमोबिलाइजर, 6 एयरबैग, हाई स्‍पीड वार्निंग अलर्ट, 3 पाइंट सीट बेल्‍ट, ईएसपी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, 7 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले के साथ स्‍मार्ट प्‍ले प्रो, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, स्‍टेयरिंग माउंटिड ऑडियो कंट्रोल, ओटीए अपडेट, 4 स्‍पीकर और 2 ट्वीटर, वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्‍टार्ट, ऑटो हेडलैंप, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल आउटसाइड मिरर, इलेक्‍ट्रिकली फोल्‍डेबल आउटसाइड मिरर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी रखी Price

मेकर ने सीएनजी एएमटी के VXI वेरिएंट को 8.53 लाख रुपये और ZXI वेरिएंट को 9.54 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस सेगमेंट में सिर्फ टाटा टिगोर को ही सीएनजी और एएमटी के साथ ऑफर किया जा रहा था। इसलिए मारुति डिजायर सीएनजी एएमटी को इसी कार से चुनौती मिलेगी।

मापदंड / फीचर्स VXI Variant ZXI Variant
एक्स-शोरूम कीमत ₹8.53 लाख ₹9.54 लाख
सीएनजी माइलेज (Claimed) 36.47 km/kg (मैनुअल वेरिएंट: 35.63 km/kg)
इंजन एवं गियरबॉक्स 1.2L Z12E-सीरीज़ पेट्रोल/CNG इंजन | 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स
इंजन आउटपुट (Petrol) 61 kW पावर / 112.4 Nm टॉर्क
इंजन आउटपुट (CNG) 51.3 kW पावर / 101.8 Nm टॉर्क
इंधन टैंक क्षमता 37 लीटर पेट्रोल / 55 लीटर (सीएनजी वाटर कैपेसिटी)
टायर एवं व्हील्स 14-इंच स्टील व्हील 15-इंच अलॉय व्हील
इन्फोटेनमेंट व ऑडियो 7″ स्मार्ट प्ले प्रो, 4 स्पीकर्स, वायरलेस Android Auto/CarPlay 7″ स्मार्ट प्ले प्रो, 4 स्पीकर्स + 2 ट्विटर्स, OTA अपडेट्स
प्रमुख फीचर्स LED DRLs, LED हेडलैंप, वायरलेस चार्जर, ड्यूल टोन इंटीरियर, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलैंप, TPMS, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर
सेफ्टी फीचर्स 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज, 3-पॉइंट सीटबेल्ट
सीधा मुकाबला Tata Tigor iCNG AMT

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire CNG AMT Launch हुई; अब किस Price पर मिलेगी Car

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular