HomeAutomobilesअब जेट फाइटर लुक वाली Ultraviolette X47 से गश्त करेगी Kolkata Police,...

अब जेट फाइटर लुक वाली Ultraviolette X47 से गश्त करेगी Kolkata Police, मिल गई 183 बाइक्‍स

Ultraviolette X47 इलेक्‍ट्रिक बाइक को Kolkata Police ने अपने फ्लीट में शामिल किया है। कितनी यूनिट्स को शामिल किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Ultraviolette X47 इलेक्‍ट्रिक बाइक को Kolkata Police ने अपने फ्लीट में शामिल किया है। कितनी यूनिट्स को शामिल किया है। इस बाइक में कौन की खूबियों को दिया जाता है। कितनी Range मिली है। क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kolkata Police ने शामिल कीं Ultraviolette X47 बाइक

कोलकाता पुलिस ने अपने फ्लीट को अपडेट करते हुए नए जमाने की इलेक्‍ट्रिक बाइक्‍स को शामिल कर लिया है। पुलिस ने इसके लिए Ultraviolette X47 बाइक का चुनाव किया है। जिसकी 183 यूनिट्स को Skyforce नाम से शामिल किया गया है।

पहले हुआ था टेस्‍ट

कोलकाता पुलिस ने अपने फ्लीट में इस बाइक को जोड़ने से पहले इसका टेस्‍ट भी किया था। अब जब इनको शामिल किया जा चुका है तो यह रोज के कामों में पुलिसकर्मियों का सहयोग करेंगी।

किए कई अपडेट

इस मोटरसाइकिल को पुलिस के लिए तैयार करने में कुछ अपडेट्स को किया गया है। जिसमें पुलिस सायरन, हॉर्न, पब्लिक एड्रेस सिस्‍टम, एलईडी ब्लिंकर, माइक्रोफोन होल्‍डर, वॉकी टॉकी, साइड पैनियर के साथ पुलिस के स्‍टीकर्स भी शामिल हैं।

मिलते हैं शानदार Features

मेकर इस बाइक को मास मार्केट में भी ऑफर करती है। जिसमें LED DRLs, LED हेडलैंप, 5 इंच डिजिटल स्‍पीडोमीटर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, ड्यूल चैनल एबीएस, 4 लेवल ट्रैक्‍शन कंट्रोल, 9 लेवल रीजनरेशन मोड, रियर काॅलिजन वॉर्निंग, लेन चेंज असिस्‍ट, डायनेमिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, UV Hypersence, स्प्ल्टि सीट के साथ कई और फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें एक्‍सेसरीज के तौर पर अलग से डैशकैम ऑफर किया जाता है जो फ्रंट और रियर की फुटेज को कैप्‍चर भी करता है और अलग से दी गई स्‍क्रीन में रियल टाइम फुटेज भी दिखाता है, जो राइड के टाइम काफी काम आती है।

मिलती है 323 KM Range

अल्‍ट्रावायलट इस बाइक को 10.7 kWh की बैटरी के साथ ऑफर करती है। जो एक बार चार्ज होने के बाद 323 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें 1.6 किलोवाट का ऑन बोर्ड चार्जर भी मिलता है जो बाइक को आसानी से किसी भी प्‍लग से चार्ज करने की सुविधा देता है। इसके अलावा इस बाइक में जो मोटर मिलती है उससे इसे 40 हॉर्स पावर मिलती है। इसकी टॉप स्‍पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें ड्राइविंग के लिए 200 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ग्‍लाइड, कॉम्‍बैट और बैलिस्‍टिक मोड मिलते हैं।

कितनी रखी है Price

मेकर ने इस बाइक की स्‍टार्टिंग एक्‍स शोरूम प्राइज 2.49 लाख रुपये रखी है। इसके टॉप वेरिएंट को इंडिया में 4.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
शामिल यूनिट्स व फ्लीट नाम 183 यूनिट्स (फ्लीट नाम: Skyforce)
पुलिस विशिष्ट अपडेट्स सायरन, हॉर्न, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, LED ब्लिंकर, माइक्रोफोन होल्डर, वॉकी-टॉकी, साइड पैनियर व पुलिस स्टीकर्स
बैटरी एवं रेंज 10.7 kWh बैटरी | रेंज: 323 किमी | 1.6 kW ऑन-बोर्ड चार्जर
परफॉर्मेंस एवं राइड मोड्स 40 HP पावर | टॉप स्पीड: 145 किमी/घंटा | 200 mm ग्राउंड क्लियरेंस
मोड्स: Glide, Combat, Ballistic
टेक्नोलॉजी व सेफ्टी फीचर्स LED DRLs, 5″ डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ, ड्यूल चैनल ABS, 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 9-लेवल रीजनरेशन, रियर कॉलिजन वॉर्निंग, लेन चेंज असिस्ट, UV Hypersense
डैशकैम (Special Accessory) रियल-टाइम फ्रंट व रियर फुटेज प्रदर्शन के लिए अलग स्क्रीन के साथ डैशकैम
एक्स-शोरूम कीमत ₹2.49 लाख (बेस) से ₹4.59 लाख (टॉप वेरिएंट)

यह भी पढ़ें- EV Safety Tips: क्‍या Electric Vehicle को साफ करने पर लग सकता है करंट, कैसे करें सफाई, 4 पाइंट्स में समझें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular