अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं जिसमें लंबे समय तक डेटा और कॉलिंग के साथ OTT और AI से जुड़े फायदे भी मिलें, तो Jio का ₹999 वाला प्लान कई अतिरिक्त बेनिफिट्स के साथ आता है।
कंपनी इस प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 196GB डेटा दे रही है। इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar, JioTV और JioAICloud जैसे फायदे भी मिलते हैं।
Jio 999 रुपये के Plan में मिलेगा 196GB डेटा
Jio के इस रिचार्ज की वैलिडिटी 98 दिनों की है। इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, यानी पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 196GB डेटा मिलता है। रोजाना मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
डेटा के साथ प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी शामिल हैं। इसके अलावा पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलेगा।
JioHotstar और JioAICloud का फायदा
999 रुपये वाले प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। यूजर्स को JioTV का एक्सेस और JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है।
JioHotstar का फायदा लगातार जारी रखने के लिए मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के 48 घंटे के अंदर नया रिचार्ज करना जरूरी होगा।
18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन
Jio ने इस प्लान को केवल टेलीकॉम बेनिफिट्स तक सीमित नहीं रखा है। इसमें Google Gemini का 18 महीने का Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 35,100 jgh/s है।
इसके साथ यूजर्स को 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे फीचर्स का भी फायदा मिलेगा।
Canva Pro Lite का भी सब्सक्रिप्शन
प्लान में Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसकी कीमत 1590 रुपये बताई गई है। इस तरह 999 रुपये के रिचार्ज में यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के अलावा OTT, क्लाउड स्टोरेज और AI से जुड़े कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply