HomeAutomobilesBentley Torcal का हुआ ग्‍लोबल डेब्‍यू, शानदार Features और ताकतवर मोटर के...

Bentley Torcal का हुआ ग्‍लोबल डेब्‍यू, शानदार Features और ताकतवर मोटर के साथ कब आ रही India?

Bentley Torcal का Global Debut हो चुका है। मेकर ने इस लग्‍जरी कार को कौन सी खूबियां दी हैं। कब India में इसे Launch किया जाएगा? रिपोर्ट में पढ़ें।

Bentley Torcal का Global Debut हो चुका है। मेकर ने इस लग्‍जरी कार को कौन सी खूबियां दी हैं। कितनी ताकतवर बैटरी और मोटर इस कार में मिलेगी। कब India में इसे Launch किया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bentley Torcal का हुआ डेब्‍यू 

बेंटले ने अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर टोरकल का ग्‍लोबल डेब्‍यू कर दिया है। मेकर ने इस कार को इंडिया के लिए भी बनाया है। लेकिन लॉन्‍च से पहले इसको सबके सामने ले आया गया है।

कैसी हैं खूबियां

वैसे तो बेंटले अपने ताकतवर इंजन और लग्‍जरी के लिए दुनियाभर में अलग पहचान रखती है। लेकिन अब पहली इलेक्‍ट्रिक कार को भी शानदार लग्‍जरी और ताकतवर बैटरी और मोटर के साथ लाया गया है।

कितनी ताकतवर बैटरी और मोटर

मेकर ने इस कार को पीपीई प्‍लेटफॉर्म पर ही डेवलप किया है। इसी प्‍लेटफॉर्म पर Porsche Cayanne को भी ऑफर किया जाता है। लेकिन इस इलेक्‍ट्रिक कार में 113 KWh की बैटरी को दिया है, जो इसे 600 किलोमीटर तक की WLTP रेंज देने का काम करती है। इसकी बैटरी को 400 किलोवाट चार्जर से सिर्फ 16 मिनट में ही 10 से 80% चार्ज किया जा सकता है। इसमें जो मोटर मिलती है उससे कार को 888 हॉर्स पावर और 1350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल जाता है। इस पावर से कार को सिर्फ 2.8 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड से दौड़ाया जा सकता है।

कितने शानदार Features

बेंटले ने इस कार को भी अपनी बाकी कारों की तरह शानदार लग्‍जरी और फीचर्स दिए हैं। इस कार में इलूमिनेटिड फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, 21 और 22 इंच अलॉय व्‍हील, पैनोरमिक सनरूफ, लग्‍जरी वाला इंटीरियर, 1780W के 28 स्‍पीकर वाला म्‍यूजिक सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस, OLED सेंटर स्‍क्रीन, फिजिकल बटन, एंबिएंट लाइट और कस्‍माइजेशन के ऑप्‍शंस के साथ इसे ऑफर किया गया है।

कब आएगी India?

इंडियन मार्केट में भी इस कार को बेंटले जल्‍द ही ऑफर करेगी। माना जा रहा है कि इसे इंडिया में ऑफिशियली May 2027 तक लॉन्‍च कर दिया जाएगा। तब इसकी प्राइज 4.5 से 5 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Lamborghini Fenomeno Roadster ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; मात्र 2.4 सेकेंड में पकड़ेगी 100 की रफ़्तार, बेहद खास है कार

 

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular