Racing Car के साथ पूरा पोर्टफोलियो लेकर आ रही फरारी; Universo Ferrari में कब मिलेगी एंट्री

  1. Universo Ferrari इंडिया में आ रहा है। इस इवेंट में कब से एंट्री मिलेगी। कौन सी कारों को फरारी इसमें दिखाने वाली है। क्‍यों यह इवेंट इंडिया और फरारी दोनों के लिए खास होगा। कहां पर इसका आयोजन होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रहा Universo Ferrari

इंडिया में पहली बार यूनिवर्सो फरारी इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। फरारी ने बता दिया है कि वह इंडिया में इसे पहली बार ला रही है और बेहद खास कारों को ही इस इवेंट में दिखाया जाएगा।

कब शुरू होगा इवेंट

इंडिया के अंदर दिल्‍ली में इस इवेंट को पहली बार करवाया जाएगा। दिल्‍ली के यशोभूमि में इसका आयोजन 17 October 2026 से 1 November 2026 तक इसमें कारों को देखा जा सकेगा।

कौन सी कारें देखने को मिलेंगी

फरारी ने बताया है कि इस इवेंट में वह अपनी उन सभी कारों को ला रही है जो फिलहाल मेकर की ओर से ऑफर की जाती हैं। इनमें 849 Testarossa, Ferrari Purosangue, Ferrari 12 Cilindri, Ferrari Almafi Spider, F80, Ferrari Luce जैसे मॉडल्‍स शामिल होंगे।

Formula 1 car भी आएगी

इंडिया में होने वाले फरारी के इस इवेंट में मेकर अपनी फॉर्मूला वन कार को भी शोकेस करेगी। इसके साथ ही Ferrari Hypersail को भी पहली बार एशिया में शोकेस किया जाएगा। फरारी हाइपरसेल खास तौर पर बनाई गई बोट्स हैं जो बेहद खास लोगों को ऑफर की जाती हैं।

Classic Cars भी आएंगी

इस इवेंट में फरारी सिर्फ अपने मौजूदा पोर्टफोलियो, फॉर्मूला वन कार, हाइपरसेल को ही शोकेस नहीं करेगी, बल्कि इस इवेंट में वह अपनी उन क्‍लासिक कारों को भी ला रही है जो फरारी के इतिहास में खास जगह रखती हैं। इससे लोगों को फरारी के रेसिंग डीएनए को समझने में मदद मिल पाएगी।

कैसे मिलेगी एंट्री

इस इवेंट के पहले 2 दिन सिर्फ स्‍पेशल इनवाइटी के लिए रखे गए हैं। जिन लोगों को फरारी की ओर से इनवाइट किया जाएगा, सिर्फ वही लोग इस इवेंट के पहले 2 दिन में आ पाएंगे। इसके बाद 19 अक्‍टूबर से एक नवंबर तक इसमें कोई भी टिकट लेकर जा पाएगा।

क्‍यों है खास

इंडिया में होने वाला यूनिवर्सो फरारी इसका पांचवां एडिशन है। इसके पहले यह सिर्फ इटली, ऑस्‍ट्रेलिया, साउथ कोरिया और थाईलैंड में हो चुका है। इस लिहाज से यह काफी खास हो जाता है क्‍योंकि इंडिया में इस तरह के इवेंट को पहली बार इतने बड़े स्‍तर पर फरारी की ओर से करवाया जा रहा है।