HomeAutomobilesRenault Triber Turbo Launch हुई, अब दोगुनी पावर के साथ कितनी है...

Renault Triber Turbo Launch हुई, अब दोगुनी पावर के साथ कितनी है Price?

Renault Triber Turbo Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें क्‍या चेंज किए हैं। कितना ताकतवर इंजन दिया है। क्‍या Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Renault Triber Turbo Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें क्‍या चेंज किए हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। क्‍या Price रखी है। किन वेरिएंट्स में इसे ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Renault Triber Turbo Launch हुई

इंडियन मार्केट में रेनो अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एमपीवी ट्राइबर को लाती है। अभी तक इस एमपीवी को सिर्फ नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा था, लेकिन अब इसमें टर्बो इंजन भी दे दिया गया है।

कैसे मिला टर्बो इंजन

रेनो ने टर्बो इंजन वाली ट्राइबर के प्‍लेटफॉर्म RGEP से ही बदल दिया, जिसकी वजह से इस एमपीवी को टर्बो इंजन मिल गया है। बाकी सभी फीचर्स और डिजाइन को इसके नॉन टर्बो वाले वर्जन की तरह ही रखा गया है।

कितनी है पावर

मेकर ने इस एमपीवी को टर्बोचार्ज्‍ड 100 इंजन दे दिया है। इस इंजन से एमपीवी को 100 पीएस के साथ 180 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलता है। साथ में थर्मल मैनेजमेंट के लिए ब्रशलेस डायरेक्‍ट करंट कूलिंग फैन को भी दिया है जो इंजन के टेंपरेचर को मेंटेन करने का काम करती है। मेकर का दावा है कि इस इंजन के साथ एमपीवी एक लीटर पेट्रोल में 21 किलोमीटर तक का माइलेज भी दे सकती है।

कैसे हैं Features

रेनो ने इस टर्बो इंजन वाली एमपीवी में भी 8 इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, LED DRLs, LED टेल लैंप, पुश बटन स्‍टार्ट, स्‍मार्ट एक्‍सेस कार्ड, सेकेंड और थर्ड रो के लिए एसी वेंट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, गाइडलाइन के साथ रियर व्‍यू कैमरा, टीपीएमएस, 6 एयरबैग, 21 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर, मॉड्यूलर सीटिंग, 5 सीटों के साथ 625 लीटर बूट स्‍पेस, 182 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 23 लीटर इनर स्‍टोरेज स्‍पेस, 50 किलोग्राम वजन वाली रूफ रेल जैसे फीचर्स दिए हैं।

Authentic Evolution Techno Emotion
Energy MT 5,80,875 6,73,605 7,44,120 8,05,350
Energy AMT – – – 8,52,950
turbo TCe 100 MT – 7,84,900 8,53,900 8,99,900

कितनी रखी है Price

मेकर ने इस एमपीवी को वैसे तो 5.80 लाख रुपये में ही ऑफर किया जाता है। लेकिन इसके टर्बो इंजन वाले वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज 7.85 लाख रुपये से 9 लाख रुपये रखी है। इसको Authentic वेरिएंट छोड़कर Evolution, Techno और Emotion वेरिएंट्स में ही टर्बो इंजन का ऑप्‍शन दिया गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस एमपीवी को Nissan Gravite, Maruti Ertiga, Toyota Rumion से चुनौती मिलती है।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
इंजन व परफॉर्मेंस 1.0L Turbocharged 100 Engine
• पावर/टॉर्क: 100 PS / 180 Nm
• कूलिंग टेक: Brushless Direct Current Fan
दावाकृत माइलेज 21 km/l
नया प्लेटफॉर्म RGEP प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित
उपलब्ध टर्बो वेरिएंट्स Evolution, Techno, Emotion (Authentic वेरिएंट में उपलब्ध नहीं)
टर्बो वेरिएंट्स एक्स-शोरूम कीमत ₹7.85 लाख से ₹9.00 लाख (नॉन-टर्बो मॉडल ₹5.80 लाख से शुरू)
इन्फोटेनमेंट व केबिन फीचर्स 8″ फ्लोटिंग स्क्रीन, वायरलेस Android Auto/CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, 2nd & 3rd रो AC वेंट्स, स्मार्ट एक्सेस कार्ड
प्रैक्टिकैलिटी व डाइमेंशन्स 625L बूट स्पेस (5-सीटर मोड़ में), 182 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 50 kg कैपेसिटी रूफ रेल्स, 23L इनर स्टोरेज
सेफ्टी फीचर्स 6 एयरबैग्स, 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, TPMS, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा (गाइडलाइंस के साथ), ऑटो प्रोजेक्ट हेडलैंप्स, LED DRLs, रेन-सेंसिंग वाइपर्स
मुख्य मुकाबला Nissan Gravite, Maruti Ertiga, Toyota Rumion

यह भी पढ़ें- Renault Duster Hybrid Launch की डेट फाइनल हुई, October में किस दिन आ रही SUV?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular