HomeAutomobiles350 km/h की तूफानी स्पीड पर ब्लास्ट क्यों नहीं होते F1 Car...

350 km/h की तूफानी स्पीड पर ब्लास्ट क्यों नहीं होते F1 Car टायर्स? कौन सी कंपनी करती है किस Technology का यूज

Formula One Cars 350 KMPH से भी तेज स्‍पीड पर दौड़ती हैं, लेकिन कभी उनके टायर ब्‍लास्‍ट क्‍यों नहीं होते हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Formula One Cars 350 KMPH से भी तेज स्‍पीड पर दौड़ती हैं, लेकिन कभी उनके टायर ब्‍लास्‍ट क्‍यों नहीं होते हैं। कौन सा मेकर उनके लिए खास टायर तैयार करती है। इसमें कौन सी Technology का यूज होता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Formula One का दुनिया में है क्रेज

इंडिया ही नहीं पूरी दुनिया में फॉर्मूला वन रेस का काफी ज्‍यादा क्रेज देखने को मिलता है। अमेरिका, कनाडा हों या फिर यूरोप का कोई देश या फिर एशिया में अबु धाबी हो या फिर इंडिया। हर जगह पर फॉर्मूला वन रेस का रोमांच तब ज्‍यादा बढ़ जाता है जब कारें 350 KMPH से भी तेज स्‍पीड पर दौड़ती हैं।

कितनी तेज घूमते हैं पहि‍ए

जब फॉर्मूला वन कार को 350 KMPH या उससे भी तेज स्‍पीड से चलाया जाता है तो उनके पहिए हर एक सेकंड में लगभग 50 बार घूमते हैं। इसी के साथ वह 1 हजार किलोग्राम से ज्‍यादा का एयरोडायनेमिक डाउनफोर्स भी झेलते हैं। फिर भी यह टायर ब्‍लास्‍ट नहीं होते हैं और कार के साथ ड्राइवर को भी पूरी तरह सेफ रखते हैं।

इंजीनियरिंग है जवाब

इतनी तेज स्‍पीड पर भी जब कार को चलाया जाता है और फिर भी टायर ब्‍लास्‍ट नहीं होते। इसका सीधा जवाब Technology है। इस रेस के लिए दुनिया में कई कंपनियां नहीं बल्कि सिर्फ एक ही कंपनी है जो सभी रेसर्स की कारों के लिए टायर की सप्‍लाई करती है।

Pirelli करती है सप्‍लाई

दुनिया में वैसे तो कई कंपनियां टायर बनाती हैं। लेकिन फॉर्मूला वन के लिए सिर्फ एक ही कंपनी है जो टायर की सप्‍लाई करती है। यह कंपनी कोई और नहीं बल्कि Pirelli है। इटली की यह कंपनी दुनिया में कहीं पर भी फॉर्मूला वन रेस हो, उसके लिए खासतौर पर बनाए गए टायर देती है।

क्‍या है खूबी

पिराली के इन टायर्स की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इन टायर्स को बनाने के लिए उस मेटिरियल का यूज होता है जिसका उपयोग बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने में होता है। इसमें Kevlar के साथ कार्बन फाइबर, एडवांस पॉलिमर और सूखी नाइट्रोजन का भी यूज किया जाता है। इसके बाद लैब में इन टायर्स को 450 KMPH तक की स्‍पीड पर टेस्‍ट किया जाता है।

कितना होता है बदलाव

जब फॉर्मूला वन कार को 350 KMPH की स्‍पीड पर चलाया जाता है तो इन टायर्स की शेप में सिर्फ 1% का चेंज होता है। इनको 100 से 110 डिग्री सेल्‍सियस के टेंपरेचर पर भी ऑपरेट करने के लिए खासतौर पर बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Racing Car के साथ पूरा पोर्टफोलियो लेकर आ रही फरारी; Universo Ferrari में कब मिलेगी एंट्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular