MG Hector Tomahawk EV की Surat में 1 दिन में ही 50 यूनिट्स की डिलीवरी हुई है। इसमें कौन से Features मिलते हैं। कितनी Range मिलती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी ने बनाया रिकॉर्ड
एमजी ने कुछ टाइम पहले ही इंडियन मार्केट में हेक्टर टॉमाहॉक ईवी को लॉन्च किया है। मेकर ने लॉन्च के बाद अब इसकी डिलीवरी को भी शुरू कर दिया है। जिसके बाद एक ही दिन में इस एसयूवी की गुजरात के सूरत में 50 यूनिट्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड बना है।
मिलते हैं शानदार Features
मेकर ने इस एसयूवी में ट्विन सेटअप में LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेललैंप, इलूमिनेटिड लोगो, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, 2810 एमएम व्हीलबेस, 7सीट कनफिगरेशन, 528 लीटर बूट स्पेस, 256 कलर्ड एंबिएंट लाइट, Infinty हरमन म्यूजिक सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, पावर्ड एडजस्टेबल फ्रंट सीट, i.Smart 3.0 इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, सेगमेंट फर्स्ट i-Swipe स्क्रीन, NAP मोड, Camp मोड, ProPet मोड, वेले मोड, क्वाइट मोड, Jio eSim कनेक्टिविटी, AI जेन Karaoke, पर्सनलाइज्ड एंटरटेनमेंट सिस्टम, Jio Savan, वायस फर्स्ट, 360 डिग्री कैमरा के साथ ट्रांसपेरेंट चेसिस और व्हील व्यू, ईपीबी, एबीएस, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक खास फीचर दिया जो Vehicle 2 Home नाम से आ रहा है जो कार से घर को बिजली सप्लाई कर सकता है।
कई कलर ऑप्शंस के साथ आती है
इस एसयूवी को ड्यूल टोन पेंट स्कीम में Shadow Gold + Black और Khaki Green + Black के ऑप्शंस मिले हैं। सिंगल टोन के साथ इसे Pearl White, Starry Black, Aurora Silver, Celadon Blue, Shadow Gold, और Khaki Green कलर्स के ऑप्शन दिए हैं।
मिलेगी 517 KM Range
MG Hector Tomahawk एसयूवी में 69.2 kWh की Magic Battery दी गई है, जिसे अलग अलग तरीकों से टेस्ट किया गया है। इससे 517 किलोमीटर रेंज मिलेगी। इसे 90 किलोवाट चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। इसमें दी गई मोटर से 150 किलोवाट की पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसे 8.2 सेकेंड में ही 0-100 KPMH की स्पीड मिलती है।
कितनी रखी है Price
मेकर ने इस एसयूवी को 13.99 लाख रुपये की BaaS प्राइज के साथ लॉन्च किया है। इसको बैटरी के साथ 19.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट Essence की एक्स शोरूम प्राइज 23.49 लाख रुपये है। एमजी की नई ईवी की डिलीवरी को November 2026 से शुरू किया जाएगा।
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में एमजी ने हेक्टर टॉमाहॉक को 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की तरह ऑफर किया है। इस एसयूवी को मार्केट में Mahindra XEV 9s, Tata Sierra EV, Kia Carens Clavis EV जैसी एसयूवी और एमपीवी से चुनौती मिलेगी।
| मापदंड / विवरण | मुख्य बिंदु (Key Details) |
|---|---|
| डिलीवरी रिकॉर्ड | सूरत (गुजरात) में 1 दिन में 50 यूनिट्स की डिलीवरी |
| बैटरी एवं रेंज | 69.2 kWh Magic Battery | 517 किमी (claimed range) | 90 kW फ़ास्ट चार्जिंग |
| मोटर परफ़ॉर्मेंस | 150 kW पावर | 310 Nm टॉर्क | 0-100 km/h: 8.2 सेकेंड |
| कीमत (Ex-Showroom) | • BaaS मॉडल: ₹13.99 लाख • बैटरी के साथ: ₹19.49 लाख से शुरुआत • Essence (टॉप वेरिएंट): ₹23.49 लाख |
| खास फीचर्स (Unique Tech) | Vehicle-to-Home (V2H) कार से घर में बिजली सप्लाई, i-Swipe स्क्रीन, Transparent Chassis & Wheel View, NAP/Camp/ProPet/Valet/Quiet Modes |
| इंटीरियर व केबिन फीचर्स | 7-सीटर केबिन, 528L बूट स्पेस, 2810 mm व्हीलबेस, 256-कलर एंबिएंट लाइट, Infinity Harman ऑडियो, i.Smart 3.0 टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, AI Karaoke, Jio eSim |
| सुरक्षा (Safety) | Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, EPB, ABS, पावर्ड टेलगेट |
| कलर ऑप्शंस | • Dual Tone: Shadow Gold + Black, Khaki Green + Black • Single Tone: Pearl White, Starry Black, Aurora Silver, Celadon Blue, Shadow Gold, Khaki Green |
| मुख्य मुकाबला | Mahindra XEV 9s, Tata Sierra EV, Kia Carens Clavis EV |
