Upcoming Car Launch in October 2026: अक्टूबर की शुरुआत होने वाली है। फेस्टिव सीजन के महीने में कौन सी 10 कारें लॉन्च होंगी। इनको किस किस सेगमेंट में लाने की तैयारी हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Upcoming Car Launch
अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में इंडियन कार मार्केट में कई मेकर्स की ओर से कई नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इन कारों में Sedan, EVs, SUVs शामिल हैं। जिनको अलग अलग दिन पर ऑफर कर दिया जाएगा।
Mercedes Benz Maybach S Class Facelift
महीने के शुरू में जिस पहली कार को लॉन्च किया जाएगा, वह मर्सिडीज की सबसे लग्जरी कार होगी। मर्सिडीज बेंज 5 October 2026 को इंडियन मार्केट में मेबैक एस क्लास के फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी। जिसमें बड़ी इलूमिनेटिड फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन वाले हेडलैंप, स्टार शेप में LED DRLs, 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 12.3 इंच पैसेंजर स्क्रीन, 4.0 लीटर वी8 इंजन को इसमें दिया जाएगा।

PC- Volvo India
Volvo EX 90
वॉल्वो भी इंडिया में अपनी नई इलेक्ट्रिक प्रीमियम एसयूवी EX 90 को लॉन्च करेगी। इस एसयूवी के लॉन्च के लिए 12 October 2026 का दिन तय कर दिया गया है। थ्री रो वाली इस एसयूवी में 106 KWh की बैटरी मिलेगी जो इसको 625 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसमें ऑल व्हील ड्राइव के साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। 14.5 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 9 इंच ड्राइवर डिस्प्ले के साथ Bowers & Wilkins का जबरदस्त ऑडियो सिस्टम इसमें मिलेगा।
Volvo ES 90
जिस दिन वॉल्वो EX 90 को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च करेगी, उसी दिन एक और सेडान कार को भी लॉन्च किया जाएगा। नई प्रीमियम सेडान कार सेगमेंट में मेकर ES 90 को लाएगी। इसे भी इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान की तरह लाया जाएगा जो एक बार चार्ज होने के बाद 696 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी।
New Gen Audi Q3
ऑडी भी इंडिया में क्यू 3 को एंट्री लेवल एसयूवी की तरह लाती है। अब अक्टूबर महीने में ही इसकी नई जेनरेशन को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी की नई जेनरेशन को 40 एमएम तक ज्यादा बड़ा बनाया गया है। साथ में इसमें 2.0 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो इसको 204 हॉर्स पावर के साथ 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसको 7 स्पीड DCT और Quattro AWD के साथ लाया गया है।

PC-autotechbiz.in
Renault Duster Hybrid
रेनो भी अपनी डस्टर के हाइब्रिड अवतार को इंडिया में 17 October को लॉन्च कर रही है। जिसमें 1.8 लीटर का हाइब्रिड इंजन मिलेगा। इससे एसयूवी को 160 हॉर्स पावर और 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 1.4 KWh की बैटरी मिलेगी जो सिट्री ड्राइविंग में काफी पेट्रोल बचाएगी।

PC-HondaCars
Honda Eleavte Facelift
होंडा भी एलीवेट के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। अक्टूबर में किस डेट को इसको लाया जाएगा, अभी इसकी डिटेल सामने नहीं आई है। इसमें कई कॉस्मैटिक चेंज के साथ नए फीचर्स को एड-ऑन किया जाएगा। लेकिन वही इंजन का यूज फेसलिफ्ट में होगा जो अभी भी इसमें दिया जा रहा है।

PC- Hyundai India
Hyundai Bayon
हुंडई भी बेयोन एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इस एसयूवी ग्लोबल लेवल पर तो 12 October को पेश कर दिया जाएगा। लेकिन इंडियन मार्केट में लॉन्च की डेट को रिवील नहीं किया गया है। एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू किया जा चुका है।
Toyota Glanza Facelift
टोयोटा भी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा को अपडेट देने की तैयारी कर चुकी है। मेकर ने इस हैचबैक कार के लिए नया 1.2 लीटर 3 सिलेंडर वाला नया इंजन चुना है। जिसको कुछ टाइम पहले ही Maruti Baleno Facelift में भी दिया गया है। इसको अंडरबॉडी सीएनजी के साथ भी अपडेट किया जा सकता है।

PC- Skoda India
