HomeAutomobilesSuzuki Hayabusa का Special Edition हुआ लॉन्‍च, पढ़ें कितना है खास

Suzuki Hayabusa का Special Edition हुआ लॉन्‍च, पढ़ें कितना है खास

Suzuki Hayabusa का Special Edition इंडिया में लॉन्‍च हो चुका है। मेकर ने इसमें कौन सी खूबियों को दिया है। इसकी क्‍या Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Suzuki Hayabusa का Special Edition इंडिया में लॉन्‍च हो चुका है। मेकर ने इसमें कौन सी खूबियों को दिया है। इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Suzuki Hayabusa का Special Edition Launch हुआ

इंडियन सुपरबाइक मार्केट में हायाबूसा को काफी ऊंचे पायदान पर रखा जाता है। मेकर ने हाल में ही इस सुपरबाइक के स्‍पेशल एडिशन को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है।

हुए कई चेंज

मेकर ने इस बाइक में कई मैकेनिकल चेंज भी किए हैं। जिसमें इस बाइक को नई ELIIY पावर लिथियम बैटरी दी गई है। जो पहले से ज्‍यादा हल्‍की और कॉम्‍पैक्‍ट है। इसके अलावा मेकर ने इस बाइक के लॉन्‍च कंट्रोल सिस्‍टम के साथ पावर मोड सेलेक्‍टर की सेटिंग में भी चेंज किए हैं। बाइक के स्‍मार्ट क्रूज कंट्रोल सिस्‍टम को भी अपडेट दिया गया है। जिसके बाद अब यह गियर चेंज करते हुए भी एक्टिव रहेगा।

कास्‍मैटिक चेंज भी हुए

सुजुकी ने हायाबूसा के स्‍पेशल एडिशन को Pearl Vigor Blue कलर के साथ खास डिकेल्‍स, नए व्‍हील फिनिश, 3डी सुजुकी लोगो और फ्यूल टैंक पर स्‍पेशल बैजिंग, मफलर एंड और हीट गार्ड पर एनोडाइज्‍ड फिनिश के साथ अपडेट किया है। बाइक को सिंगल काऊल सीट के साथ अवेलेबल करवाया है।

अब कितने कलर ऑप्‍शन

सुजुकी हायाबूसा को अब टोटल 3 कलर ऑप्‍शन में अवेलेबल करवाया गया है। जिसमें Candy Daring Red/Glass Sparkle Black, Metallic Galaxy Gray/Candy Burnt Gold और Pearl Vigor Blue/Pearl Brilliant White के ऑप्‍शंस शामिल हैं।

मिलता है ताकतवर Engine

मेकर इस बाइक को 1340सीसी इनलाइन4 सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर कर रही है। जो इसे 190 हॉर्स पावर और 142 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसमें 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता है। जिसके साथ बाइक को ट्विन स्‍पर एल्‍यूमिनियम फ्रेम, KYB के यूएसडी फॉर्क्‍स, रियर मोनोशॉक, 320 एमएम फुल फ्लोटिंग डिस्‍क, ब्रेम्‍बो स्‍टाइलेमा के फ्रंट कैलिपर्स दिए गए हैं।

कितनी रखी है Price

Suzuki Hayabusa Special Edition को इंडिया में 18.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Suzuki Gixxer सीरीज को मिला नया लुक, इन बाइक्स में जोड़े गए नए कलर ऑप्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular