HomeTechnologyAmazon Great Indian Festival 2026: Amazon.in पर स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर मेगा...

Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon.in पर स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर मेगा डील्स अब लाइव, डिटेल्स जानें

Amazon.in पर Great Indian Festival 2026 से पहले स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ पर मेगा डील्स लाइव हो गई हैं। Samsung, iPhone, OnePlus, Xiaomi, iQOO और REDMI समेत कई ब्रांड्स के डिवाइसेज पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल रहा है।

Amazon Great Indian Festival 2026: त्योहारी सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Amazon.in पर कई शानदार ऑफर्स शुरू हो गए हैं। Amazon Great Indian Festival 2026 से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ पर मेगा डील्स पेश की हैं। इन ऑफर्स में फ्लैगशिप मॉडल से लेकर मिड-रेंज और बजट 5G स्मार्टफोन तक शामिल हैं।

ग्राहक Samsung, OnePlus, Xiaomi, REDMI, iQOO और Lava जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के चुनिंदा डिवाइसेज को आकर्षक कीमतों पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड EMI पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Prime मेंबर्स को 10% तक की अतिरिक्त बचत का फायदा मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से खरीदारी करने पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra से Galaxy Z Fold7 तक पर ऑफर

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को ₹84,999 में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में ₹5,000 का कूपन ऑफर शामिल है। फोन में 200MP का प्रो कैमरा दिया गया है, जो अल्ट्रा-वाइड से लेकर टेलीफोटो फोटोग्राफी तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Apple iPhone 16 भी Amazon.in पर उपलब्ध है। यह फोन A18 चिप के साथ आता है, जिसे Apple Intelligence के लिए तैयार किया गया है।

वहीं, Samsung Galaxy Z Fold7 5G की कीमत ₹1,29,999 है। इस पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। फोन में 200MP का कैमरा मिलता है और यह एक स्लिम फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है।

गेमिंग और मिड-रेंज फोन पर भी शानदार डील

गेमिंग स्मार्टफोन की बात करें तो iQOO 15R की कीमत ₹46,499 है। इसमें ₹7,500 की कूपन छूट शामिल है और ग्राहक 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 35 लाख+ AnTuTu स्कोर, 144FPS स्टेबल गेमिंग और 1.5K सुपर रेजोल्यूशन डिस्प्ले दी गई है।

XIAOMI 17 को ₹59,999 में खरीदा जा सकता है। इस पर ₹3,000 का फ्लैट बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है। फोन में Leica के साथ तैयार किया गया 50MP का Leica ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

OnePlus Nord 6 की कीमत ₹42,999 है। इसमें क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है। यह फोन 165 FPS पर AAA गेमिंग सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE6 को ₹33,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI मिलती है। फोन में Snapdragon प्रोसेसर और टच रिफ्लेक्स चिप वाला ड्यूल-चिप इंजन दिया गया है।

Samsung Galaxy A56 5G की कीमत ₹31,999 है। इसके साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिल रही है। इसमें 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

बजट में ये 5G फोन भी खरीद सकते हैं

कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए iQOO Z11 Lite 5G की कीमत ₹15,499 है। इसमें ₹2,000 का कूपन ऑफर शामिल है। फोन में 6500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

REDMI 15C 5G Prime Edition को ₹15,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 17.53 सेमी की डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

Lava Bold N4 Pro 5G की कीमत ₹13,999 है। इसमें ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट शामिल है। फोन में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

ईयरबड्स पर भी मिल रहा ऑफर

स्मार्टफोन के अलावा Amazon पर ऑडियो एक्सेसरीज़ पर भी डील मिल रही है। Samsung Galaxy Buds Core की कीमत ₹2,949 है। इसमें Galaxy AI सपोर्ट के साथ ANC दिया गया है।

वहीं, OnePlus Nord Buds 4 की कीमत ₹3,999 है। इस पर ₹200 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ईयरबड्स में 55dB एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन दिया गया है।

Rufus की मदद से कर सकते हैं स्मार्ट शॉपिंग

Amazon ग्राहकों को खरीदारी के दौरान अपने conversational shopping assistant Rufus का इस्तेमाल करने का विकल्प भी दे रहा है। Rufus की मदद से ग्राहक अलग-अलग प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकते हैं, कीमतों का इतिहास देख सकते हैं, व्यक्तिगत सुझाव प्राप्त कर सकते हैं और डील अलर्ट सेट कर सकते हैं।

इसके अलावा Best in Tech Awards के विजेता प्रोडक्ट्स पर भी डील उपलब्ध हैं। इनमें ‘फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऑफ द ईयर’ Samsung Galaxy S26 Ultra और ‘गेमिंग लैपटॉप ऑफ द ईयर’ HP OMEN (HyperX, RTX 5060) शामिल हैं।

स्मार्टफोन खरीदने से पहले ग्राहक Smartchoice फीचर की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई सिफारिशें भी देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular