HomeAutomobilesHonda Elevate Facelift Launch हुई, 11.80 लाख के Price Tag के साथ...

Honda Elevate Facelift Launch हुई, 11.80 लाख के Price Tag के साथ कितनी हुई बेहतर

Honda Elevate Facelift Launch हो गई है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में क्‍या अपडेट मिला है। किस Price पर लॉन्‍च किया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Elevate Facelift Launch हो गई है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में क्‍या अपडेट मिला है। किस Price पर लॉन्‍च किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda Elevate Facelift Launch हुई

इंडियन मार्केट में होंडा ने एलीवेट के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी में कई चेंज भी किए हैं, जिससे यह अब पहले से ज्‍यादा अच्‍छी लग रही है।

क्‍या हुए चेंज

मेकर ने इस एसयूवी में कई चेंज किए हैं। जिनमें से सबसे पहले चेंज को आप इसकी फ्रंट ग्रिल में देख सकते हैं। एसयूवी के फ्रंट में आपको कनेक्‍टिड LED DRLs जैसा अपडेट मिलेगा, लेकिन यह 3 बार के तौर पर दिए गए हैं। फ्रंट बंपर में भी थोड़ा चेंज हुआ है। रियर में टेल लाइट्स को भी नए लुक में ऑफर किया गया है। इंटीरियर में भी अपडेट में कई फीचर्स को एडऑन किया गया है।

कैसे हैं Features

होंडा ने इस एसयूवी में कई फीचर्स को जोड़ा है। जिनमें रियर सीट वेंटिलेशन, पावर्ड फ्रंट रो, वायरलेस चार्जर, पीएम 2.5 फिल्‍टर, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिस्‍क ब्रेक, ईपीबी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है साथ में इस एसयूवी को नॉर्डिक फेस्‍ट पर्ल नाम के नए कलर के साथ भी ऑफर किया गया है। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 7 इंच TFT ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, सनरूफ, 6 एयरबैग, 8 स्‍पीकर म्‍यूजिक सिस्‍टम को भी दिया गया है।

कितना ताकतवर Engine

होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट के इंजन में कोई भी चेंज नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया है। जो इस एसयूवी को 119 बीएचपी के साथ 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्‍पीड मैनुअल और 7 स्‍पीड CVT गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शंस भी मिलते हैं। इस इंजन से एसयूवी को मैनुअल में 15.31 और सीवीटी में 16.61 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

कितनी रखी Price

होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में 11.80 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 16.80 लाख रुपये रखा गया है। इसमें नए वेरिएंट के तौर पर ZX+ को जोड़ा गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

होंडा की ओर से एलीवेट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder से चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- Honda ZR-V की पहली झलक देख उड़ेंंगे होश; टीजर में लीक हुई ऐसी डिटेल जो बदल देगी पूरी कहानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular