HomeTechnologyHonor X5ds लॉन्च: 2.01 इंच की रियर टच डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी...

Honor X5ds लॉन्च: 2.01 इंच की रियर टच डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी वाला बजट फोन

Honor X5ds को साउथ अफ्रीका में बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें पीछे की तरफ 2.01 इंच की टच-सपोर्ट वाली सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है। फोन में 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T610 चिपसेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Honor ने नया Honor X5ds पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल साउथ अफ्रीका के बाजार में लॉन्च किया है। इस डिवाइस को सबसे अलग बनाने वाला फीचर इसका रियर डिस्प्ले है।

फोन के पीछे 2.01 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है, जिसका इस्तेमाल सेल्फी क्लिक करने के साथ-साथ कॉल अलर्ट और मीडिया कंट्रोल के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

Honor X5ds की कीमत और कलर ऑप्शन

Honor X5ds को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत ZAR 2,499 रखी गई है, जो करीब 150 डॉलर यानी लगभग ₹13 हजार के बराबर है।

फोन को कंपनी ने Forest Green और Midnight Black दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। फिलहाल Honor ने यह जानकारी नहीं दी है कि X5ds को साउथ अफ्रीका के अलावा दूसरे बाजारों में कब लॉन्च किया जाएगा।

Honor X5ds में 120Hz डिस्प्ले

Honor X5ds में 6.78 इंच की LCD प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है, जबकि सामान्य ब्राइटनेस 600 निट्स तक मिलती है।

फोन के बैक पैनल पर मौजूद 2.01 इंच की सेकेंडरी LCD डिस्प्ले इसका सबसे खास फीचर है। इस स्क्रीन का इस्तेमाल रियर कैमरे से वन-टैप सेल्फी लेने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स इस डिस्प्ले पर कॉल अलर्ट देख सकते हैं और म्यूजिक समेत दूसरे मीडिया को कंट्रोल कर सकते हैं। खास बात यह है कि सेकेंडरी स्क्रीन में टच सपोर्ट भी दिया गया है।

Unisoc T610 चिपसेट से लैस है फोन

परफॉर्मेंस के लिए Honor X5ds में Unisoc T610 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है।

अगर स्टोरेज कम पड़ जाए तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए फोन में डेडिकेटेड थ्री-कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

50MP कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग

फोटोग्राफी के लिए Honor X5ds के रियर पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इस कैमरे का अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 4x डिजिटल जूम और सिंगल LED फ्लैश भी मिलती है।

रियर कैमरे से 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा भी 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

6,000mAh की बड़ी बैटरी

Honor X5ds में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल SIM, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे विकल्प मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular