HomeTechnologyफ्लिपकार्ट ने शुरू किया ‘द बिग बिलियन डेज 2026’, 8 अक्टूबर से...

फ्लिपकार्ट ने शुरू किया ‘द बिग बिलियन डेज 2026’, 8 अक्टूबर से Plus और BLACK मेंबर्स को Early Access; चेक करें डिटेल्स

Flipkart Big Billion Days 2026: फ्लिपकार्ट ने अपने बेंगलुरु कैंपस में ‘द बिग बिलियन डेज़ 2026’ के 13वें संस्करण की शुरुआत कर दी है। इस बार 14 लाख से अधिक सेलर्स, AI-पावर्ड शॉपिंग एक्सपीरियंस और 8,200 से ज्यादा फुलफिलमेंट व डिलीवरी फैसिलिटीज के जरिए ग्राहकों तक फेस्टिव डिलीवरी पहुंचाने की तैयारी है।

Flipkart Big Billion Days 2026: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। इसी कड़ी में भारत के स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपने सबसे बड़े फेस्टिव शॉपिंग आयोजनों में शामिल ‘द बिग बिलियन डेज़’ के 13वें संस्करण का आगाज कर दिया है।

फ्लिपकार्ट के बेंगलुरु कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कंपनी के लीडर्स और कर्मचारियों ने TBBD 2026 की शुरुआत का जश्न मनाया।

14 लाख से ज्यादा सेलर्स होंगे शामिल

फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि द बिग बिलियन डेज़ भारत की बढ़ती आकांक्षाओं को दर्शाता है। उनके मुताबिक, इस आयोजन में देशभर के 14 लाख से अधिक सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। इन सेलर्स को फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन के जरिए अपने उत्पाद लाखों ग्राहकों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि हर संस्करण के साथ इस फेस्टिव शॉपिंग इवेंट का दायरा बढ़ा है। इससे ज्यादा छोटे कारोबार डिजिटल कॉमर्स से जुड़े हैं और छोटे शहरों के ग्राहकों को भी खरीदारी के लिए अधिक विकल्प मिले हैं।

अनीत पड्डा भी हुईं शामिल

TBBD 2026 की शुरुआत के मौके पर भारतीय अभिनेत्री अनीत पड्डा भी फ्लिपकार्ट के बेंगलुरु कैंपस में मौजूद रहीं। उन्होंने फ्लिपकार्ट की टीम के साथ इस फेस्टिव शॉपिंग इवेंट की शुरुआत का जश्न मनाया।

वहीं, फेस्टिव सीजन की प्रतीकात्मक शुरुआत करते हुए फ्लिपकार्ट के एसवीपी एवं हेड ऑफ सप्लाई चेन हेमंत बद्री ने फ्लिपकार्ट विशमास्टर्स के काफिले को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही देशभर में फेस्टिव डिलीवरी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

हजारों कर्मचारियों की अहम भूमिका

द बिग बिलियन डेज़ को सफल बनाने में फ्लिपकार्ट के फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्टेशन फैसिलिटीज और लास्ट-माइल हब्स में काम करने वाले हजारों फ्रंटलाइन कर्मचारी अहम भूमिका निभाते हैं।

फेस्टिव सीजन के दौरान अलग-अलग लोकेशंस पर डेली हडल्स, माइलस्टोन एक्टिविटीज, स्थानीय पहल और कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इन गतिविधियों का मकसद कर्मचारियों को एकजुट रखना और ग्राहकों तक त्योहारों की खुशियां पहुंचाने में उनके योगदान को सम्मान देना है।

कर्मचारियों के लिए 24×7 मेडिकल सपोर्ट

पीक फेस्टिव अवधि के दौरान कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 24×7 मेडिकल सपोर्ट, समर्पित विश्राम क्षेत्र, भोजन और रिफ्रेशमेंट की सुविधा के साथ ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए गए हैं।

इसके अलावा मेडिटेशन, मंडला ड्रॉइंग, योग और जुंबा जैसी गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर वेलनेस स्पेस भी तैयार किए हैं, ताकि व्यस्त फेस्टिव सीजन के दौरान कर्मचारी खुद को तरोताजा रख सकें।

कैंपस में बनाया गया मिनी डिलीवरी हब

फ्लिपकार्ट के ETV कैंपस में एक मिनी डिलीवरी हब भी स्थापित किया गया है। इसकी मदद से कर्मचारी अपने BBD ऑर्डर कैंपस से ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, पीक फेस्टिव अवधि के दौरान टीमों को सपोर्ट और एनर्जी देने के लिए अलग-अलग लोकेशंस पर वेलनेस से जुड़ी पहल जारी रहेंगी।

AI-पावर्ड शॉपिंग से लेकर बड़ा सप्लाई चेन नेटवर्क

इस साल के द बिग बिलियन डेज़ में भारत के सबसे बड़े फेस्टिव प्रोडक्ट सेलेक्शंस में से एक देखने को मिलेगा। इसके साथ रिकॉर्ड सेलर भागीदारी, AI-पावर्ड शॉपिंग एक्सपीरियंस और फ्लिपकार्ट का अब तक का सबसे व्यापक सप्लाई चेन नेटवर्क भी इस आयोजन का हिस्सा होगा।

Ekart और Flipkart Minutes के जरिए देशभर में 8,200 से अधिक फुलफिलमेंट और डिलीवरी फैसिलिटीज का नेटवर्क तैयार किया गया है। यह नेटवर्क फेस्टिव सीजन के दौरान पूरे भारत में ग्राहकों तक ऑर्डर पहुंचाने के लिए तैयार है।

8 अक्टूबर से Early Access

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, Plus और BLACK के साथ Flipkart क्रेडिट कार्ड सदस्यों के लिए Early Access 8 अक्टूबर से शुरू होगा यानी इन सदस्यों को द बिग बिलियन डेज़ के तहत होने वाली फेस्टिव शॉपिंग का शुरुआती एक्सेस मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular