HomeAutomobilesSuzuki E Sky EV हुई Launch, 310 KM Range के साथ कितना...

Suzuki E Sky EV हुई Launch, 310 KM Range के साथ कितना रखा Price

Suzuki E Sky EV को जापान में Launch कर दिया गया है। इसको कौन सी खूबियों के साथ कितनी Range के साथ लॉन्‍च किया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Suzuki E Sky EV को जापान में Launch कर दिया गया है। इसको कौन सी खूबियों के साथ कितनी Range के साथ लॉन्‍च किया गया है। क्‍या इस ईवी को इंडिया में भी लॉन्‍च किया जा सकता है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Suzuki E Sky EV Launch हुई

सुजुकी जापान में अपनी नई इलेक्‍ट्रिक कार को लॉन्‍च कर चुकी है। सुजुकी ने पहले ही 2025 के मोटर शो में इस कार के कॉन्‍सेप्‍ट को शोकेस किया था। जिसके बाद अब इसे जापान में लॉन्‍च कर दिया गया है।

कैसी हैं खूबियां

मेकर ने इस कार को मिनी इलेक्‍ट्रिक कार सेगमेंट में लॉन्‍च किया है। जो सीधे सीधे उन लोगों को टार्गेट करेगी, जो शहर में ही सबसे ज्‍यादा ड्राइविंग करते हैं। ऐसे में इस कार को 3395 एमएम लंबा, 1475 एमएम चौड़ा, 1625 एमएम ऊंचा बनाया गया है। इसका टर्निंग रेडियस भी 4.4 मीटर है।

कितनी होगी Range

सुजुकी जापान में इस कार को 26 kWh की बैटरी के साथ लॉन्‍च कर रही है। जो इस कार को 310 किलोमीटर तक की WLTP रेंज दे सकती है। इसमें एलएफपी बैटरी का यूज किया गया है, जो इसे काफी सेफ टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर करने का काम करेगी।

कब शुरू होगी डिलीवरी 

जापान में इस कार को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया गया है। लेकिन इसकी डिलीवरी को 16 November 2026 से शुरू किया जाएगा।

कितनी रखी है Price

मेकर ने इस कार को जापान में 1.55 मिलियन जापानी येन की प्राइज पर लॉन्‍च किया है। जो इंडियन करेंसी में करीब 9.50 लाख रुपये बनते हैं। सुजुकी ने इस कार के लिए सेल्‍स का टार्गेट 1 हजार यूनिट्स हर महीने का रखा है।

क्‍या इंडिया आएगी?

सुजुकी ग्‍लोबल कार मेकर है जो कई कंट्रीज में अपनी कारों को ऑफर करती है। इंडिया में भी Maruti Suzuki कई कारों को लाती है। लेकिन इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में ई-स्‍काई को पहले जापान में लाया जाएगा। इसके बाद ही इसे इंडियन मार्केट में लाया जा सकता है। पर अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं आई है। ऐसा भी हो सकता है कि इस कार को February 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2027 में भी शोकेस किया जाए। जहां पर इसका रिस्‍पांस देखने के बाद मारुति की ओर से इसे 2027 या 2028 में इंडिया में भी ऑफर कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire CNG AMT की माइलेज का कम्प्लीट ऑन-रोड रिपोर्ट कार्ड! 1KG में कितनी चलेगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular