MG Windsor EV का अब Indulge Edition Launch होने वाला है। मेकर इस कार के नए एडिशन में कौन सी खूबियों को देगी। कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Windsor EV का Indulge Edition Launch होगा
एमजी की ओर से विंडसर ईवी का नया एडिशन इंडल्ज इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाला है। मेकर ने ऑफिशियली इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। यह अनाउंसमेंट तब की गई है जब इस ईवी को इंडिया में लॉन्च हुए पूरे 2 साल हो चुके हैं। इन 2 सालों में इस कार की 80 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल हो चुकी है। इसी सफलता के जश्न को मनाने के लिए इस Limited Edition को लॉन्च किया जाएगा।
कैसी होंगी खूबियां
मेकर ने अभी सिर्फ यह अनाउंस किया है कि वह इस कार के लिमिटेड एडिशन को इंडिया में लॉन्च करेगी। लेकिन यह नहीं बताया है कि वह इस कार के नए एडिशन में कौन से फीचर्स को देने वाली है। लेकिन जो फीचर्स अभी इस कार में दिए जा रहे हैं, उनके साथ ही कई नए फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है और कार के इंटीरियर को और ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें नया एक्सटीरियर कलर का ऑप्शन और लिमिटेड इंडल्ज एडिशन की बैजिंग भी मिल सकती है।
कितनी ताकतवर होगी Battery और Motor
एमजी विंडसर के लिमिटेड एडिशन को भी 38 और 52.9 kWh की बैटरी के ऑप्शंस के साथ ही लाया जाएगा। जिससे इसको 332 से लेकर 449 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज मिल सकती है। इसकी मोटर से 100 किलोवाट की पावर जेनरेट होगी और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
कब होगी लॉन्च
मेकर ने अभी सिर्फ यह बताया है कि वह इस कार के Indulge Edition को ला रही है। लेकिन कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा, इसकी डिटेल अभी एमजी ने नहीं दी है। जिस तरह से कार को इंडियन कस्टमर्स पसंद कर रहे हैं, उसे देखकर हमें लगता है कि इसके नए एडिशन को भी Diwali 2026 तक ले आया जाएगा।
किनसे मिलती है चुनौती
इंडियन मार्केट में एमजी की विंडसर को सीधे सीधे Tata Curvv.EV, Tata Nexon.EV, Mahindra XUV 3XO EV, Maruti eVitara, Hyundai Creta Electric जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- लॉन्च हुए MG Hector के 2 नए अवतार, Blackstorm और Snowstorm में कैसी हैं खूबियां?
ये भी पढ़ें
Mahindra XEV 9e: इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिलेगी Sporteq सीरीज, ज्यादा स्पोर्टी लुक और Features से होगी लैस; कब हो सकती है Launch?
Toyota Innova Hycross Facelift: इसी हफ्ते तहलका मचाने आएगी! मौजूदा मॉडल से कितनी बदलेगी यह धाकड़ 7-सीटर MPV
MG Windsor EV: 2027 में लॉन्च होगा धांसू Facelift; जानिए अब कितनी मिलेगी ज्यादा Range और क्या होंगे नए Features?
Upcoming Cars: दिसंबर में आ रही 3 शानदार कारें, SUV, EV या Sedan—किस सेगमेंट में किसकी होगी एंट्री?













Leave a Reply