HomeAutomobilesकल होगा Volvo EX 90 एसयूवी का Grand Launch, 625 KM Range,...

कल होगा Volvo EX 90 एसयूवी का Grand Launch, 625 KM Range, 6 सीट के साथ कितनी होगी Price?

Volvo EX 90 Launch होने के लिए तैयार है। कल इसकी क्‍या Price रखी जाएगी। इसमें कितनी Range और कैसे Features मिलेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Volvo EX 90 Launch होने के लिए तैयार है। कल इसकी क्‍या Price रखी जाएगी। इसमें कितनी Range और कैसे Features मिलेंगे। लॉन्‍च के बाद इसे किन एसयूवी से चुनौती मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volvo EX 90 Launch के लिए तैयार

इंडियन मार्केट में कल वॉल्‍वो अपनी फ्लैगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ईएक्‍स 90 को लॉन्‍च करने की तैयारी कर चुकी है। अब ऑफिशियली इसकी प्राइज को अनाउंस कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी भी इंडिया में शुरू कर दी जाएगी।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस एसयूवी को नए प्‍लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स के साथ ताकतवर बैटरी दी गई है। साथ में इसका डिजाइन भी वॉल्‍वो ने अपनी पारंपरिक कारों के डिजाइन की तरह ही रखा है। यह एसयूवी फ्लैगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी होने के साथ 6 सीटर कनफिगरेशन के साथ आएगी।

मिलेंगे ये Features

मेकर ने इस एसयूवी को अभी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्‍च किया है। जहां पर इसको LED DRLs, हाई डेफिनेशन पिक्‍सल Headlights, LED Tail Lights, पैनोरमिक सनरूफ, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वेंटिलेटिड और मसाज सीट्स, ओटीए अपडेट, 5जी कनेक्‍टिविटी, Bowers & Wilkins के 25 स्‍पीकर के साथ म्‍यूजिक सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस, Level-2 ADAS, एंबिएंट लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें 2082 लीटर का बूट स्‍पेस और फ्लोर पर 72 लीटर स्‍टोरेज मिलती है। एसयूवी में जो पैनोरमिक सनरूफ दिया है वह इलेक्‍ट्रोक्रोमिक फीचर के साथ आता है।

मिलेगी 625 KM Range

वॉल्‍वो इस एसयूवी को 106 kWh की बैटरी देगी। जिसको चार्ज करने के बाद 625 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इस एसयूवी में ट्विन मोटर दी जाएगी जो इसे 456 हॉर्स पावर के साथ 670 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगी। इसमें रियर व्‍हील ड्राइव और ऑल व्‍हील ड्राइव के ऑप्‍शंस भी मिलेंगे। इसमें फास्‍ट चार्जर ऑप्‍शन भी मिलेगा जो इसे 350 किलोवाट चार्जर से 10 से 80 पर्सेंट चार्ज सिर्फ 22 मिनट में कर सकती है। नॉर्मल चार्जर से 10 घंटे में चार्ज हो सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी और यह सिर्फ 5.5 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड से चल सकती है।

कितनी लंबाई-चौड़ाई

मेकर ने इस एसयूवी को 1744 एमएम लंबा, 2113 एमएम चौड़ा, 1672 एमएम ऊंचा, 2985 एमएम के व्‍हीलबेस और 12 मीटर के टर्निंग रेडियस के साथ ऑफर किया है।

कितनी होगी Price

मेकर कल इसकी प्राइज को ही अनाउंस करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी को इंडिया में 90 लाख रुपये से 1.20 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है। Volvo EX 90 को CBU की तरह ही लाया जाएगा। जिससे इसकी प्राइज थोड़ी ज्‍यादा रह सकती है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में वॉल्‍वो इस एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में फ्लैगशिप एसयूवी की तरह ला रही है। इसको सीधी चुनौती BMW iX, Mercedes EQS से मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Volvo XC 60 और XC90 पर आए Festive Offers, Buy back से लेकर कैसे होगी हजारों की बचत, पढ़ें खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular