Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी

Mahindra XUV 3XO CNG Vs Tata Nexon CNG
Mahindra XUV 3XO CNG Vs Tata Nexon CNG PC- autotechbiz.in

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: दोनों सीएनजी एसयूवी में से कौन सी एसयूवी Engine, Features और Price में बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG Engine

महिंद्रा की इस एसयूवी में वहीं 1.2 लीटर mStallion MPFI टर्बो इंजन दिया है। जिससे सीएनजी मोड में 114.5 पीएस पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इस एसयूवी को 0-60 KMPH की स्‍पीड 4.9 सेकंड और 0-100 KMPH की स्‍पीड से चलाने में 11.8 सेकंड का टाइम लगता है। इसमें सीएनजी के लिए 60 लीटर का टैंक मिलता है।

वहीं टाटा नेक्‍सन सीएनजी में 1.2 लीटर का टर्बो चार्ज रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। जिससे सीएनजी मोड में 120 पीएस पावर और 170 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ एसयूवी को 5 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स मिलता है। इसमें 44 लीटर पेट्रोल और 60 लीटर सीएनजी टैंक मिलता है।

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG Mileage

महिंद्रा ने बताया है कि XUV 3XO के सीएनजी वर्जन को 1 किलोग्राम सीएनजी में 24.70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस एसयूवी में सीएनजी के सिंगल सिलेंडर की जगह डबल सिलेंडर दिया है।

वहीं टाटा नेक्‍सन सीएनजी को 1 किलोग्राम सीएनजी में किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 321 लीटर का बूट स्‍पेस मिल जाता है।

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG Features

महिंद्रा में 6 एयरबैग, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, चारों डिस्‍क ब्रेक, ऑटो स्‍टार्ट/स्‍टॉप, डैशबोर्ड पर सीएनजी बटन, क्रूज कंट्रोल, 10.25 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, 10.25 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, रिमोट की-लैस एंट्री, फ्रंट आर्मरेस्‍ट के साथ स्‍टोरेज, फॉलो मी हेडलैंप, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, 16 इंच अलॉय व्‍हील, डॉल्‍बी एटमॉस, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 स्‍पीकर, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, रियर व्‍यू कैमरा, रियर वाइपर, LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्‍टिड टेललैंप, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्‍ट, 60:40 स्प्ल्टि सीट, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं टाटा में शॉर्क फिन एंटीना, बॉडी कलर बंपर, LED हेडलैंप, LED DRLs, LED टेल लैंप, रियर स्‍पॉयलर, पैनोरमिक सनरूफ, 16 इंच अलॉय व्‍हील, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रमेंट डिस्‍प्‍ले, नेविगेशन, अम्‍ब्रैला होल्‍डर, 4 वे वेंटिलेटिड सीट, एयर प्‍यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो हेडलैंप, इलेक्‍ट्रिक टेलगेट ओपनिंग, ऑटो फोल्‍ड ओआरवीएम, फॉलो मी हेडलैंप, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर एसी वेंट, रियर वाइपर और वॉशर, वेंटिलेटिड सीट, वायरलेस चार्जर, एबीएस, ईबीडी, 6 एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्‍ड कंट्रोल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, स्‍पीड अलर्ट, रियर डिफॉगर, रिवर्स पार्क असिस्‍ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, टीपीएमएस, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 4 स्‍पीकर, 4 ट्विटर, इमेज और वीडियो प्‍लेबैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG Price

Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX Edge ZNG – 9.99 लाख रुपये, REVX Edge (O) ZNG – 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG – 11.19 लाख रुपये और REVX A ZNG – 12.27 लाख रुपये है।

वहीं टाटा नेक्‍सन सीएनजी को 17 वेरिएंट्स के ऑप्‍शन में ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट Smart CNG को – 8.35 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट Fearless Plus PS Red Dark CNG को 13.72 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई, अब मिलेगी 24.70 KMPG की माइलेज, कितनी रखी है Price

MahindraTataMahindraTata
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।