9 साल का लंबा इंतज़ार खत्म! Elon Musk ने लॉन्च की दुनिया की सबसे तेज़ Tesla Roadster

tesla roadster launch
tesla roadster launch PC- Tesla X

Elon Musk ने आखिरकार 9 साल के इंतजार के बाद Tesla Roadster को Launch कर दिया है। यह कितनी तेज है। इसकी खूबियां कैसी हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Elon Musk ने Launch की Tesla Roadster

एलन मस्‍क ने आखिरकारा टेस्‍ला रोडस्‍टर को लॉन्‍च कर दिया है। इस Electric Car को करीब 9 साल के इंतजार के बाद लॉन्‍च किया गया है। इसके कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को पहली बार 2017 में पेश किया गया था। जिसके बाद अब से अब तक इसके लॉन्‍च को कई बार टाला जा चुका है।

क्‍या है खासियत

टेस्‍ला की यह रोडस्‍टर काफी तेज होने के साथ ही बेहद कम वजन वाली 1 और 2 सीटर कार है। जिसको बनाने में मैग्‍नीशियम, टाइटेनियम, कार्बन फाइबर जैसे मेटिरियल्‍स का यूज किया गया है। इसमें Space X की टेक्‍नोलॉजी का भी यूज किया गया है। टेस्‍ला ने जो पोस्‍ट जारी की है उससे कार के कुल वजन, बैटरी कैपेसिटी, मोटर आऊटपुट और पूरे पावरट्रेन की जानकारी को नहीं दिया गया है।

कितनी तेज है कार

टेस्‍ला की नई रोडस्‍टर को राइडिंग के लिए 3 मोड्स दिए हैं। जिसमें Performance, Thrust और Rocket शामिल हैं। इन मोड्स में से पहले 2 में सिर्फ 2 लोग बैठ सकते हैं। लेकिन रॉकेट को एयर रेडी बनाया गया है और इसमें सिर्फ ड्राइवर ही बैठ सकता है। यह कार 0.59 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्‍पीड 370 KMPH तक जाती है। इस कार को एक बार चार्ज करने के बाद करीब 483 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है।

कैसी है टेक्‍नोलॉजी

टेस्‍ला ने इस रोडस्‍टर कार को बनाने में काफी अलग टेक्‍नोलॉजी का यूज किया है। इसमें दिया गया सक्‍शन सिस्‍टम कार को ड्राइविंग सतह की ओर खींचने में मदद करता है जबकि कोल्‍ड गैस थ्रस्‍टर के जरिए कम्‍प्रैस्‍ड गैस को बाहर निकालकर पावर को जेनरेट किया जाता है। टेस्‍ला ने दावा भी किया है कि थ्रस्‍टर सिस्‍टम के जरिए टायर को मिलने वाली पावर से 5 गुना ज्‍यादा पावर जेनरेट की जा सकती है।

कहां से मिली प्रेरणा

टेस्‍ला को इस कार के लिए प्रेरणा भी किसी आम चीज से नहीं मिली है। इसको बनाने के लिए टेस्‍ला को F-35 फाइटर जेट से प्रेरणा मिली है। इसी की तर्ज पर कार को कोणीय बॉडीवर्क दिया गया है। साथ में इसमें छिपी हुई हेडलाइट्स दी गई हैं। कार के रियर में पूरी चौड़ाई वाली टेल लाइट दी गई है और पतले स्‍पोक्‍स वाले हल्‍के पहिए इसे इसके पहले कॉन्‍सेप्‍ट से अलग बनाने का काम करते हैं।

बुकिंग हुई शुरू

टेस्‍ला रोडस्‍टर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। और अभी लॉन्‍च किया गया रोडस्‍टर भी एक कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन की तरह ही है। लेकिन इसका प्रोडक्‍शन 2028 से शुरू करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- भारत के Richest States – यहाँ रहने वाले कमाते हैं सबसे ज़्यादा, क्या आपका राज्य लिस्ट में है