Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े

car delivery navratri
car delivery navratri 2026

Navratri 2026 में लोगों ने जमकर स्‍कूटर, बाइक, 3 व्‍हीलर, कार की खरीद की है। लेकिन किस सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा ग्रोथ मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Navratri 2026 में हुई बंपर सेल

हाल में ही नवरात्रि 2026 खत्‍म हुई है। इसके साथ ही अब ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की सेल के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। FADA ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि सिर्फ 9-10 दिनों के अंदर पूरे इंडिया में कितने व्‍हीकल्‍स की सेल हुई है।

कितनी हुई सेल

फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे इंडिया में नवरात्रि के दौरान 12.40 लाख से ज्‍यादा व्‍हीकल्‍स की सेल हुई है। इनमें ICE और EV दोनों ही तरह के 2 व्‍हीलर, 3 व्‍हीलर, कार, पीवी और सीवी शामिल हैं।

सबसे ज्‍यादा किस सेगमेंट की डिमांड

बात की जाए अलग अलग सेगमेंट की तो सबसे ज्‍यादा EV सेगमेंट के व्‍हीकल्‍स की डिमांड इस साल की नवरात्रि के दौरान हुई है। फाडा ने बताया है कि इस साल नवरात्रि के मौके पर पूरे इंडिया में 117437 यूनिट्स EV सेगमेंट में सेल हुई है। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 26.78% ज्‍यादा है। 2025 की नवरात्रि में इस सेगमेंट में 92628 यूनिट्स की सेल हुई थी।

ICE सेगमेंट में कैसी रही सेल

ईवी के अलावा ICE सेगमेंट की सेल की बात की जाए तो यहां पर नवरात्रि में 1123086 यूनिट्स की सेल हुई है। लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक सेल में 6.52% की नेगेटिव ग्रोथ देखने को मिली है।

EV का हिस्‍सा हुआ 10% से ज्‍यादा

फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि “नवरात्रि 2026 एक मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री में 26.78% की वृद्धि हुई और अब यह त्योहारी बिक्री का लगभग 10.5% हिस्सा है, जो एक साल पहले लगभग 7.7% था। यह दर्शाता है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बदलाव आत्मनिर्भर हो गया है। धनतेरस से दिवाली की लहर में प्रवेश करते हुए, हम सतर्क रूप से आशावादी बने हुए हैं: सामर्थ्य मजबूत है, आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, और ऑटो खुदरा बिक्री भारत के विकास की कहानी की निरंतर गति को दर्शाती है।”

यह भी पढ़ें- Honda 0 Alpha Electric SUV इंडिया में किस दिन हो रही Launch, चल गया पता