Kia Sonet को खरीदना फिर से महंगा हो गया है। मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज को कितना बढ़ाया है। किस वेरिएंट की प्राइज कितनी बढ़ी है। अब इस एसयूवी की नई प्राइज क्या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
महंगी हुई Kia Sonet
किआ की सोनेट एसयूवी को खरीदना अब महंगा हो गया है। मेकर ने हाल में ही इस एसयूवी की प्राइज को अपडेट किया है। जिसके बाद इसके सभी वेरिएंट्स को महंगा कर दिया गया है।
कितनी हुई महंगी
मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज में 4 हजार रुपये से लेकर 9 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी को एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की प्राइज में 4 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की प्राइज में 9 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
कौन सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ
किआ सोनेट के HTE पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की प्राइज में 4 हजार रुपये, HTE (O) पेट्रोल मैनुअल की प्राइज में 4 हजार रुपये, HTK (O) और HTK+ की प्राइज में भी 4 हजार रुपये बढ़े हैं। HTK (O) टर्बो IMT की प्राइज 9 हजार रुपये बढ़ गई है। HTK + पेट्रोल मैनुअल की प्राइज भी 4 हजार रुपये बढ़ी है। इसके अलावा इस एसयूवी के HTK+ टर्बो IMT, HTK+ टर्बो DCT, HTX टर्बो DCT और GTX+ टर्बो DCT की प्राइज में 9 हजार रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
अब कितनी हुई प्राइज
महंगी होने के बाद किआ सोनेट की एक्स शोरूम प्राइज 7.45 लाख रुपये से 13.85 लाख रुपये के बीच हो गई है।
कितना ताकतवर Engine
मेकर इस एसयूवी में 1.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन देती है। इस इंजन से एसयूवी को 82 बीएचपी के साथ 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें टर्बो इंजन भी मिलता है जो 1.0 लीटर का है। इस इंजन से एसयूवी को 118 बीएचपी के साथ 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। पेट्रोल इंजन के अलावा इसमें डीजल इंजन भी ऑफर किया जाता है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन से 114 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कैसे हैं फीचर्स
किआ सोनेट में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में LED DRLs, LED लाइट्स के साथ में 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रमेंट डिस्प्ले, पावर्ड ड्राइवर सीट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, 7 स्पीकर के साथ BOSE का म्यूजिक सिस्टम, एंबिएंट लाइट, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, Level-1 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं।
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में किआ सोनेट को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है। इस सेगमेंट में इसको सीधे सीधे Maruti Brezza, Maruti Fronx, Kia Syros, Hyundai Venue, Skoda Kylaq, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी एसयूवी से मुकाबला करना होता है।
यह भी पढ़ें- Kia Sorento: Launch होते ही पहले महीने बेचीं 1739 यूनिट्स; जानिए फीचर्स और Price!
ये भी पढ़ें
Simple Wave पर आ गया हजारों रुपये का ऑफर, Festival में इस Electric Scooter पर होगी कितनी बचत
Yamaha MT 125 Facelift; जानिए कैसा है नया डिजाइन, कितना पावरफुल है इंजन और क्या भारत में होगी लॉन्च?
Ultraviolette X47 Venom: नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई बाइक; जानिए दमदार खूबियां और Price!
Norton Manx R ने जीता International Red Dot Award; जानिए कितना ताकतवर है Engine और क्या हैं Features?













Leave a Reply