Ultraviolette X47 Venom को इंडियन मार्केट में Launch कर दिया गया है। मेकर ने इस बाइक को किस तरह की अपडेट के बाद ऑफर किया है। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Ultraviolette X47 Venom हुई Launch
इंडियन इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में अल्ट्रावायलेट ने एक्स 47 के वेनोम वर्जन को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने बेंगलुरू में हुए एक इवेंट में इस बाइक को ऑफिशियली लॉन्च किया है।
क्या है खूबी
इस बाइक को मेकर पहले भी ऑफर कर रही थी। लेकिन अब इसके आर्किटेक्चर को अपडेट करने के बाद लॉन्च किया गया है। जिससे इस बाइक में अब VX-100 प्लेटफॉर्म को दे दिया गया है। इससे बाइक का वजन भी कम हो गया है और इसकी रेंज भी बढ़ गई है।
कितनी हुई Range
अल्ट्रावॉयलेट एक्स 47 वेनोम बाइक में नई SRB-11 बैटरी को दिया है। जो इसे 11 KWh की कैपेसिटी के साथ ऑफर करती है। इससे बाइक को 211 से 323 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। साथ में रीजनरेटिव मोड की वजह से रेंज और बढ़ जाती है। इसमें जो मोटर मिलती है उससे बाइक को 40 हॉर्स पावर मिलती है और 90 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक 0-100 KMPH की स्पीड 5.9 सेकंड में ही पकड़ सकती है। बैटरी को स्टैंडर्ड पोर्टेबल चार्जर से 20 से 80% चार्ज करने में 5.30 मिनट लग जाते हैं।
कैसे हैं Features
मेकर ने इस बाइक को क्रूज कंट्रोल, कैमरा पावर्ड पार्किंग असिस्टेंस, 7 इंच TFT डिस्प्ले, ड्यूल चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 4 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, इंटीग्रेटिड डैशकैम, यूएसबी चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED DRLs, LED लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया है।
कितनी रखी Price
अल्ट्रावॉयलेट ने एक्स 47 वेनोम बाइक को 2.65 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 4.।2 लाख रुपये तक है। इस बाइक को Venom, Venom+, Venom Recon, Venom Recon+ जैसे वेरिएंट्स के ऑप्शंस में ऑफर किया गया है। मेकर ने यह प्राइज बाइक के पहले 5 हजार कस्टमर्स के लिए रखी है। जिसके बाद सभी वेरिएंट्स की प्राइज 35 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी।
कब से शुरू होगी डिलीवरी
अल्ट्रावॉयलेट की एक्स 47 वेनोम बाइक की बुकिंग को शुरू कर दिया है। लेकिन इस बाइक की डिलीवरी को November 2026 से शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 100V एडवांस्ड टेक और 2 सीटिंग ऑप्शंस के साथ किस महीने लॉन्च होगी Ultraviolette Shockwave?
ये भी पढ़ें
Yamaha MT 125 Facelift; जानिए कैसा है नया डिजाइन, कितना पावरफुल है इंजन और क्या भारत में होगी लॉन्च?
अचानक महंगी हो गई Kia Sonet; जानिए किस वेरिएंट के दाम में कितने हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी?
Norton Manx R ने जीता International Red Dot Award; जानिए कितना ताकतवर है Engine और क्या हैं Features?
Delhi NCR के ड्राइवर्स के लिए बड़ी चेतावनी! 1 November से गैर-BS6 वाहनों की एंट्री बंद; जानिए किन गाड़ियों को मिलेगी छूट?













Leave a Reply