Kia Sorento: Launch होते ही पहले महीने बेचीं 1739 यूनिट्स; जानिए फीचर्स और Price!

Kia Sorento SUV
Kia Sorento SUV PC- Kia India

Kia Sorento को इंडिया में 4 September 2026 को ही Launch किया है। इसके पहले ही महीने में कितनी यूनिट्स की सेल हुई है। इस एसयूवी में कौन से Features दिए गए हैं। कितना ताकतवर Engine इस एसयूवी में दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sorento की है बाजार में डिमांड

किआ ने सितंबर में ही अपनी नई एसयूवी सोरेंटो को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च के बाद से ही इस एसयूवी की मार्केट में काफी ज्‍यादा डिमांड हो गई है।

कितनी हुई सेल

लॉन्‍च के बाद इस एसयूवी की डिमांड का अंंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही महीने में इस एसयूवी की 1739 यूनिट्स की सेल इंडियन मार्केट में हो चुकी है।वहीं अगर लॉन्‍च से पहले भेजी गई यूनिट्स को भी जोड़ लिया जाए तो यह नंबर बढ़कर 2104 हो जाता है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एसयूवी को टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, आइस क्‍यूब LED हेडलैंप, Y शेप LED DRLs, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रूफ रेल, यू शेप LED टेल लैंप, रियर स्‍पॉयलर, 12.3 इंच ड्यूल कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, AI, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, सॉफ्ट लेदर टच इंटीरियर, 12 स्‍पीकर बोस म्‍यूजिक सिस्‍टम, रियर वाइपर, वॉशर, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट टिप, ग्रे-ब्‍लैक और ग्रे-ब्राउन इंटीरियर थीम, रोटरी ड्राइव सेलेक्‍टर, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, 6-7 सीटर ऑप्‍शंस, को-पैसेंजर सीट में बॉस मोड, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्‍प्‍ले जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में 10 एयरबैग, डिजिटल IRVM, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग असिस्‍टेंस, रियर डैशकैम, टीपीएमएस, Level-2 ADAS के साथ कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

कितना ताकतवर है Engine

किआ सोरेंटो को 2 इंजन ऑप्‍शंस के साथ लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी में मेकर ने 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन दिया है, जो इस एसयूवी को 180 हॉर्स पावर और 265 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसके साथ दी गई बैटरी से इसे अलग से 65 हॉर्स पावर देती है। इसमें 6स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर, AWD और FWD ऑप्‍शंस दिया है।

दूसरे इंजन ऑप्‍शन में इसे 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 193 हॉर्स पावर और 442 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 8 स्‍पीड डीसीटी गियरबॉक्‍स है। पेट्रोल की तरह ही इसमें भी FWD और RWD ऑप्‍शंस हैं। साथ में नॉर्मल, ईको, स्‍पोर्ट, स्‍मार्ट ड्राइविंग मोड्स हैं। AWD में अलग से स्‍नो, मड और सैंड टैरेन मोड्स भी दिए हैं।

कितनी है Price

मेकर इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 27.99 लाख रुपये से लेकर 40.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के बीच ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- बेहतरीन इंटीरियर और शानदार Features के दम पर Kia Seltos ने हासिल किया बड़ा मुकाम, सेल्‍स में 150% की बढ़त मिली