Ducati Hypermotard V2 और V2 SP बाइक्‍स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price

Ducati Hypermotard V2
Ducati Hypermotard V2 PC- Ducati India

Ducati Hypermotard V2 के साथ V2 SP को भी इंडिया में Launch किया गया है। इनमें कौन सी खूबियां हैं। कितना ताकतवर Engine इन बाइक्‍स में मिलेगा। इनकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ducati Hypermotard V2 हुई Launch

डुकाटी ने इंडियन सुपरबाइक मार्केट में हाइपरमोटार्ड वी2 और वी2 एसपी को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इन दोनों बाइक्‍स को नेकेड सेगमेंट में ऑफर किया है।

कितना ताकतवर Engine

बाइक में 890 सीसी का वी2 इंजन मिलता है। जो 120 पीएस पावर और 94 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। मेकर का कहना है कि इनमें इनटेक वाल्‍व टाइमिंग सिस्‍टम मिलता है जो रेव रेंज रिस्‍पांस को बेहतर करता है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इसमें LED DRLs, एंगुलर हेडलैंप, बड़े रेडिएटर के साथ एक्‍सपोज्‍ड इंजन, अपस्‍वेप्‍ट ट्विन एग्‍जॉस्‍ट, नकल गार्ड पर टर्न इं‍डीकेटर, एडजस्‍टेबल मोनोशॉक सस्‍पेंशन, इनवर्टेड फोर्क, 5 इंच डिजिटल डिस्‍प्‍ले, मोबाइल कनेक्‍टिविटी, नेविगेशन, Road, Road Pro और Track राइडिंग मोड्स, 4 स्‍टेड एडजस्‍टेबल कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, व्‍हीली कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, पिट लिमिटर जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

सिर्फ मोटरसाइकिल नहीं फन बाइक है

लॉन्च पर कमेंट करते हुए, डुकाटी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, मिस्टर बिपुल चंद्रा ने कहा, “ हमें इंडियन मार्केट में हाइपरमोटार्ड V2 और V2 SP को पेश करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। यह मोटरसाइकिल डुकाटी के प्योर राइडिंग इमोशन के कमिटमेंट का सच्चा सबूत है, जो सुपरमोटार्ड एजिलिटी और थ्रिलिंग परफॉर्मेंस को सीधे सड़कों पर लाती है। नया V2 इंजन, बहुत हल्का मोनोकोक चेसिस और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स एक ही मकसद के लिए बनाए गए हैं ताकि एक बेमिसाल, एड्रेनालाईन से भरपूर एक्सपीरियंस मिल सके। समझदार इंडियन शौकीनों के लिए जो डायनैमिक अर्बन एजिलिटी और ट्रैक-रेडी एक्साइटमेंट दोनों चाहते हैं, हाइपरमोटार्ड V2 सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं है; यह अल्टीमेट फन बाइक है। ”

कितनी है Price

डुकाटी ने हाइपरमोटार्ड वी2 को 16.53 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया है। इसके प्रीमियम वेरिएंट V2 SP को 20.78 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया गया है। इंडिया में इन बाइक्‍स के लिए डीलरशिप पर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- 2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!