Maruti Victoris का हाल में ही कैमोफ्लाज्ड वर्जन दिखाई दिया है। क्या इसके Facelift को लाया जाएगा या फिर कोई नई Technology इसमें मिलने वाली है। कब तक इसको ऑफर किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Victoris को मिलेगा अपडेट
मारुति अपनी मिड साइज एसयूवी विक्टोरिस को अपडेट देने की तैयारी कर रही है। लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि इस एसयूवी को फेसलिफ्ट के साथ लाया जा सकता है या फिर इसमें कोई नई टेक्नोलॉजी को ऑफर किया जा सकता है।
हो रही टेस्टिंग
मेकर इस एसयूवी को टेस्ट कर रही है। टेस्टिंग के टाइम पर ही इस एसयूवी को कैमोफ्लाज्ड के साथ देखा गया है। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि इस एसयूवी को किसी तरह के अपडेट के साथ लाया जा सकता है।
मिल सकती है नई टेक्नोलॉजी
मारुति ने 2025 में ही इस एसयूवी को लॉन्च किया है। ऐसे में अभी से इसके फेसलिफ्ट को लाना थोड़ा जल्दी हो सकता है। इसलिए माना जा रहा है कि इसमें नई टेक्नोलॉजी को ही दिया जाएगा। जिसमें या तो इसको E85 Flex Fuel के साथ लाया जा सकता है या फिर इस एसयूवी को कंप्रेस्ड बायो गैस (OBG) टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।
क्या है उम्मीद
कुछ टाइम पहले MoRTH के मंत्री Nitin Gadkari ने भी कहा था कि कई मेकर्स फ्लेक्स फ्यूल इंजन पर काम कर रहे हैं और आने वाले समय में कई और कारों को इस टेक्नोलॉजी के साथ देखा जा सकता है। इसलिए अब यह उम्मीद की जा रही है कि मारुति अपनी इस एसयूवी को भी ई-85 फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी दे सकती है।
मारुति के पास मौजूद है टेक्नोलॉजी
मारुति के पास पहले से ही फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी मौजूद है। मेकर ने 2022 में ही इस टेक्नोलॉजी के साथ पहली बार Maruti Wagon R को पेश किया था। लेकिन उसके बाद इस टेक्नोलॉजी वाली कोई दूसरी कार मारुति की ओर से अभी तक ऑफर नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Maruti Brezza ने रचा इतिहास, 15 लाख परिवारों की बनी पहली पसंद, जानें क्यों दीवाने हैं लोग
ये भी पढ़ें
Ducati Hypermotard V2 और V2 SP बाइक्स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price
कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर गाड़ी में अनिवार्य होगा AEB फीचर; MoRTH ने तय की है टाइमलाइन?
Paddle Shifters और धाकड़ Driving Modes के साथ आ रही Hyundai Bayon; जानिए कितनी हो सकती है Price?
Simple Wave पर आ गया हजारों रुपये का ऑफर, Festival में इस Electric Scooter पर होगी कितनी बचत













Leave a Reply