Tsuyo: EV कंपनी ने LvKON के साथ मिलाया हाथ; जानिए अब पावरट्रेन सेक्टर में क्या होगा नया?

Tsuyo conversion kit
Tsuyo conversion kit PC- Tsuyo

Tusyo ने China की LvKON के साथ साझेदारी कर ली है। इन दोनों की साझेदारी का EV सेक्‍टर को किस तरह से फायदा मिल सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tusyo ने की LvKON के साथ साझेदारी

त्‍सुयो ने चीन की ल्‍वकॉन कंपनी के साथ साझेदारी कर ली है। दोनों के बीच हुई साझेदारी की घोषणा दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान की गई है। इस साझेदारी को टेक्‍निकल मकसद से किया गया है।

क्‍या होगा फायदा?

इंडियन कंपनी त्‍सुयो ने चीन की ल्‍वकॉन कंपनी के साथ जो साझेदारी की है। इससे प्रोडक्‍ट इंजीनियरिंग, डिजाइन वेलिडेशन, मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्रोसेस, टेस्‍टिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और आफ्टर सेल सर्विस पर सपोर्ट पर फोकस होगा। इसके जरिए त्‍सुयो कमर्शियल वाहनों के लिए इलेक्‍ट्रिक ड्राइवट्रेन इंजीनियरिंग और मैन्‍युफैक्‍चरिंग में अपनी कैपेबिलिटी को बढ़ा पाएगी। दोनों के बीच यह साझेदारी पांच साल के लिए हुई है।

24 एकड़ में नई फेसिलिटी की योजना

त्‍सुयो इंडिया में कई साल आगे की योजनाओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में कंपनी की योजना का अहम हिस्‍सा 24 एकड़ में फैली ग्रीनफील्‍ड मैन्‍युफैक्‍चरिंग फेसिलिटी भी है। इस फेसिलिटी को इलेक्‍ट्रिक पावरट्रेन इंजीनियरिंग, मैन्‍युफैक्‍चरिंग, टेस्‍टिंग और प्रोडक्‍ट वेलिडेशन के लिए इंटीग्रेटिड प्‍लेटफॉर्म के तौर पर डेवलप करने की योजना है।

उत्‍तर प्रदेश में हैं 2 फेसिलिटी

त्‍सुयो की फिलहाल उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 2 फेसिलिटी हैं। कंपनी ने बताया है कि अभी तक उसने 2 लाख से ज्‍यादा इलेक्‍ट्रिक मोटर की सेल की है। इसके साथ ही यह इंडिया में 50 से ज्‍यादा OEM के साथ भी काम कर रही है।

कैसा है पोर्टफोलियो

त्‍सुयो का पोर्टफोलियो मुख्‍य तौर पर कमर्शियल वाहनों के B2B पर फोकस है। इसमें 0.5 KW से लेकर 400 KW तक की पावर रेटिंंग कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल है। जिसमें 3 व्‍हीलर, लाइट कमर्शियल व्‍हीकल, मीडियम और हैवी कमर्शियल व्‍हीकल के साथ ऑफ रोड एप्‍लीकेशन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi NCR के ड्राइवर्स के लिए बड़ी चेतावनी! 1 November से गैर-BS6 वाहनों की एंट्री बंद; जानिए किन गाड़ियों को मिलेगी छूट?