Maruti Suzuki VICTORIS AURUM Edition Launch हो गया है। इसमें कौन से अपडेट दिए गए हैं। क्या Price रखी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition Launch हुआ
मारुति सुजुकी ने मिड साइज एसयूवी विक्टोरिस के 1 साल पूरे होने के मौके पर जश्न मनाने के लिए ऑरम एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन को किट के साथ ऑफर किया गया है।
कैसी है किट
मेकर ने इस एसयूवी के नए एडिशन को किट के तौर पर लॉन्च किया है। जिसमें कॉपर इंसर्ट्स को दिया गया है। कॉपर इंसर्ट्स को एसयूवी के फ्रंट, साइड, रियर स्किड प्लेट डिज़ाइन और व्हील आर्च पर ऑफर किया गया है। वहीं फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइज़र के लिए क्रोम एक्सेसरीज़ की एक रेंज, साथ ही नए ऑल-वेदर 3D केबिन मैट, एक 3D बूट मैट और एक रियर ट्रंक सिल गार्ड को भी दिया गया है।
नए एडिशन से बनेेगा त्योहार खास
मारुति सुजुकी विक्टोरिस ऑरम एडिशन के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, पार्थो बनर्जी ने कहा, “आज के गतिशील युवा गो-गेटर्स जो ‘सब कुछ चाहते हैं’ के लिए ‘गॉट इट ऑल’ एसयूवी के रूप में संकल्पित, विक्टोरिस ने वास्तव में खरीदारों का दिल जीत लिया है। जैसा कि हम इसकी पहली वर्षगांठ मना रहे हैं, यह ध्यान देने योग्य है कि विक्टोरिस 1.5 लाख और 1 लाख बिक्री मील के पत्थर को छूने वाली सबसे तेजी से बिकने वाली पीवी बन गई है, जो लॉन्च के अपने पहले वर्ष के दौरान भारत में किसी भी कार के लिए सबसे अधिक बिक्री हासिल करने जा रही है । इन असाधारण उपलब्धियों को पहचानते हुए, हम विक्टोरिस ऑरम एडिशन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेश कर रहे हैं, जिसमें स्वादपूर्ण संवर्द्धन हैं जो निश्चित रूप से ध्यान आकर्षित करेंगे और इस त्योहारी सीजन को हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए और भी खास बना देंगे।
Shahid Kapoor भी आए साथ
मारुति विक्टोरिस के ऑरम एडिशन के लिए बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर भी साथ आ गए हैं। इस एडिशन को प्रमोट करने के लिए शाहिद कपूर भी गाड़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
कितनी रखी Price
मारुति ने विक्टोरिस के ऑरम एडिशन की किट की प्राइज 22990 रुपये रखी है। यह कार की प्राइज से अलग है और इस किट को पहले से खरीदी गई एसयूवी पर भी लगवाया जा सकता है।
किनसे है मुकाबला
मारुति विक्टोरिस को इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी की तरह ऑफर किया जा रहा है। इस एसयूवी को बाजार में Skoda Kushaq, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Tata Curvv, Toyota Hyryder और Volkswaen Taigun जैसी एसयूवी से मुकाबला करना होगा।
यह भी पढ़ें- Maruti Victoris: दिखा एसयूवी का कैमोफ्लान्ड वर्जन; जानिए फेसलिफ्ट आएगा या मिलेगी कोई एकदम नई Technology?
ये भी पढ़ें
Tsuyo: EV कंपनी ने LvKON के साथ मिलाया हाथ; जानिए अब पावरट्रेन सेक्टर में क्या होगा नया?
BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza के इंडिया डेब्यू की डेट हुई कंफर्म; अगले महीने होगी धमाकेदार एंट्री!
2026 Bajaj Pulsar NS 200 Launch: ज्यादा पावर और नए हाई-टेक फीचर्स के साथ अपडेट हुई, कितनी रखी Price
Maruti Victoris: दिखा एसयूवी का कैमोफ्लान्ड वर्जन; जानिए फेसलिफ्ट आएगा या मिलेगी कोई एकदम नई Technology?













Leave a Reply