Electric Scooter: इंडिया में कई मेकर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ऑफर कर रहे हैं। 1 लाख से कम में इस Festive Season में कौन से स्कूटर को खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC- autotechbiz.in
Zelio Legender+ Premium Electric Scooter
जेलियो मार्केट में लेजेंडर प्लस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर कर रही है। यह स्कूटर 65 हजार रुपये की प्राइज में भी मिल सकता है। इसमें LED लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, चार्जिंग पोर्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉक, की-लैस स्टार्ट के साथ आरामदायक सीट भी मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 25 KMPH तक है और एक बार चार्ज होने के बाद इसको 150 KM तक की Range मिल जाती है।

PC- autotechbiz.in
Ather Konarc S
एथर ने सितंबर 2026 में ही कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इस स्कूटर के सबसे सस्ते वेरिएंट S को भी 1 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम प्राइज 80 हजार रुपये है। इसमें 2.1 KWh की बैटरी मिलती है, जो इसको 100 KM की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 70 KMPH तक है। इस स्कूटर के साइड पैनल्स को मेकर ने मेटल का बनाया है, जिससे मजबूती ज्यादा मिलती है।

PC- autotechbiz.in
Ola S1 Z
ओला भी 1 लाख रुपये से कम प्राइज में एस1 जेड को ऑफर करती है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम प्राइज भी 80 हजार रुपये है। जिसमें 3.1 KWh की बैटरी मिल जाती है, जो इसको 179 KM की IDC रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 70 KMPH तक जाती है।

PC- autotechbiz.in
Bajaj Chetak 2501
बजाज भी 1 लाख रुपये से कम प्राइज में चेतक के 2501 वेरिएंट को ऑफर करती है। यह स्कूटर 95 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें भी LED लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, राइडिंग मोड्स, सिंगल सीट, हब माउंट मोटर मिल जाती है। इसकी टॉप स्पीड 60 KMPH तक जाती है। एक बार चार्ज होने के बाद इसको 113 KM तक की Range मिल सकती है। बजाज भी चेतक को मेटल बॉडी के साथ ऑफर करती है।

PC – Vida
Vida VX2
हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर ब्रॉन्ड के तौर पर विदा को ऑफर करती है। इसके वीएक्स2 स्कूटर के Go 2.2 वेरिएंट को खरीदकर लाते हैं तो इसके लिए सिर्फ 80 हजार रुपये देने होंगे। जिसमें आपको 93 KM की रेंज मिल जाएगी। साथ में इसकी टॉप स्पीड 70 KMPH तक जाएगी। इस स्कूटर में मेकर रिमूवेबल बैटरी को देती है, जिसको स्कूटर से निकालकर घर या ऑफिस कहीं पर भी चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Upcoming Cars: इस साल के अंत तक आ रही हैं 3 धमाकेदार Electric Cars; जानिए कौन-सी कंपनियां कर रही हैं बड़ी तैयारी?
ये भी पढ़ें
Tata Motors और Amazon: दोनों ने मिलाया हाथ, 3,000 EV Trucks की होगी डिलीवरी; जानिए क्या है पूरा प्लान?
TVS Motor की EICMA में वापसी: यूरोप के लिए पेश करेगी नए मॉडल, इटली में बिक्री 110% बढ़ी
BMW Group India: BMW की भारत में सबसे बड़ी सर्विस वर्कशॉप मुंबई में शुरू, जानें क्या हैं इसकी खासियतें
Jeep Compass Diesel AT: अब डीजल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ और भी सस्ती हुई; जानिए कितनी रखी गई है नई Price?













Leave a Reply