Hyundai Bayon आज इंडिया में ऑफिशियली Launch हो रही है। दोपहर करीब 12 बजे तक इस एसयूवी को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसमें कैसे Features होंगे। कितना ताकतवर Engine मिलेगा। इसकी क्या Price हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Bayon होगी Launch
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आज हुंडई अपनी बेयोन एसयूवी को लॉन्च कर रही है। करीब 12 बजे तक इस एसयूवी को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा। इसको कई वेरिएंट्स के ऑप्शंस और शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया जा रहा है।
कैसे होंगे Features
मेकर इस एसयूवी को स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रोल ओवर सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉक सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, Level-2 ADAS, 3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
मिलेगा ताकतवर Engine
मेकर इस एसयूवी को 1.5 लीटर का MPi पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर करेगी। इस इंजन से इसको 115 पीएस पावर के साथ 143.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन के साथ एसयूवी को 6 स्पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए जाएंगे। साथ में ड्राइविंग के लिए Eco, Normal और Sport Mode भी मिलेंगे।
कितनी होगी Price
इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में लाया जाएगा। जिस वजह से इसको Hyundai Venue के ऊपर और Hyundai Creta के नीचे पोजिशन किया जाएगा। ऐसे में इसे इंडिया में 9-9.50 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
इंडिया में इस एसयूवी को 4 मीटर से बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में लाया जाएगा, लेकिन इसकी प्राइज को बाकी मिड साइज एसयूवी से कम रखा जा सकता है। ऐसे में यह एसयूवी न सिर्फ मिड साइज एसयूवी को बल्कि सब 4 मीटर एसयूवी को भी टार्गेट करेगी। जिनमें Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Hyundai ने लगाया इंडिया पर बड़ा दांव, PM Modi से मुलाकात के बाद कर दिया बड़ा एलान
ये भी पढ़ें
Electric Scooter: 1 लाख से कम में मिल जाते हैं ये शानदार ऑप्शंस, 150 KM तक मिल जाती है Range
Hyundai Bayon कल हो जाएगी Launch, कीमत से उठ जाएगा पर्दा, होगी Maruti से लेकर Tata को टेंशन
Upcoming Cars: इस साल के अंत तक आ रही हैं 3 धमाकेदार Electric Cars; जानिए कौन-सी कंपनियां कर रही हैं बड़ी तैयारी?
Ursaa Hybrid: नया प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च; पल-पल की लोकेशन से लेकर सब कुछ होगा लाइव ट्रैक!













Leave a Reply