CNG Car: सितंबर में बिकीं 1 लाख से ज्‍यादा सीएनजी कारें; Maruti, Tata या Hyundai में से कौन बना नंबर-1?

cng car
cng car PC- autotechbiz.in

CNG Car की इंडिया में काफी ज्‍यादा डिमांड रहती है। हर महीने हजारों-लाखों कारें सीएनजी के साथ खरीदी जाती हैं। September 2026 में कितनी कारों की सेल हुई है। Number-1 पोजिशन पर कौन सी कंपनी आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

CNG Car की बढ़ी डिमांड

इंडिया में हर महीने हजारों की संख्‍या में सीएनजी कारों को खरीदा जाता है। कई मेकर्स इस सेगमेंट में अलग अलग कारों को ऑफर करते हैं। September 2026 में भी इस सेगमेंट की टोटल 105410 यूनिट्स सीएनजी कारों की सेल हुई है। जबकि 2025 के सितंबर महीने में सीएनजी कारों की टोटल सेल 83357 यूनिट्स तक रही थी। आंकड़ों को देखा जाए तो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सीएनजी कारों की सेल में 26.5% बढ़त हासिल हुई है।

Maruti Ertiga
Maruti Ertiga
PC- autotechbiz.in AI

Number-1 पर आई Maruti

मारुति ओवरऑल सेल के साथ में सीएनजी कारों की सेल में भी नंबर-1 पोजिशन पर रही है। सितंबर में मारुति सुजुकी ने सीएनजी की 69780 कारों की सेल की है। सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 54878 यूनिट्स का था। जो ईयरली 27.2% की ग्रोथ दिखाता है।

Tata Altroz CNG AMT Launch in India
Tata Altroz CNG AMT Launch in India
PC – autotechbiz.in

दूसरे नंबर पर आई Tata Motors

टाटा मोटर्स भी कई सेगमेंट में सीएनजी की कारों को ऑफर करती है। मेकर ने पिछले महीने 20171 यूनिट्स सीएनजी कारों की सेल इंडिया में की है। सितंबर 2025 में यह संख्‍या 17825 यूनिट्स की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर टाटा सीएनजी कारों की सेल 13.2% बढ़ी है।

Hyundai Venue
Hyundai Venue
PC-Hyundai India

तीसरे नंबर पर आई Hyundai

मारुति सुजुकी और टाटा के बाद तीसरी पोजिशन पर हुंडई का नंबर रहा। मेकर ने पिछले महीने में 11908 यूनिट्स सीएनजी कारों की सेल की है। ईयरली मेकर को 50.1% की सबसे ज्‍यादा बढ़त मिली है। सितंबर 2025 में हुंडई ने पूरे इंडिया में 7933 सीएनजी कारों की सेल की थी।

2026 toyota glanza facelift launch PC - Toyota India
2026 toyota glanza facelift launch
PC – Toyota India

आखिरी नंबर पर रही Toyota

टोयोटा भी ग्‍लैंजा और हाइराइडर जैसी कारों के साथ सीएनजी बाजार में अपनी मौजूदगी रखती है। पिछले महीने में टोयोटा ने सीएनजी कारों की 3551 यूनिट्स की सेल की है। जबकि सितंबर 2025 में यह संख्‍या 2721 यूनिट्स तक रही थी। आंकड़ों के मुताबिक टोयोटा ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सेल में 30.5% की ग्रोथ हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara: Engine, Features और Price के मामले में कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।