Triumph Tiger 1200: नए अवतार में हुआ Debut; ज्यादा पावर और हाई-टेक Features के साथ कब शुरू होगी Delivery?

Triumph Tiger 1200
Triumph Tiger 1200 PC- autotechbiz.in

Triumph Tiger 1200 को अपडेट के बाद ऑफर किया गया है। इसमें क्‍या अपडेट दिए हैं। कैसे Features, Engine इसमें मिल रहे हैं। इसकी डिलीवरी कब शुरू हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Triumph Tiger 1200 का अपडेट के बाद हुआ Debut

इंडिया में ट्रॉयम्‍फ एडवेंचर सुपर बाइक सेगमेंट में टाइगर 1200 को ऑफर करती है। अब मेकर ने इस बाइक को अपडेट करने के बाद अभी डेब्‍यू कर दिया है। जिसमें इंजन को अपडेट करने के साथ नई टेक्‍नोलॉजी को भी दिया गया है।

कितना ताकतवर Engine

इस बाइक के इंजन को अपडेट कर दिया गया है। जिसके बाद अब यह 1160 सीसी लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन से 115.84 बीएचपी की पावर के साथ 130 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसकी पावर अपडेट के बाद 8 बीएचपी ज्‍यादा हो गई है। ट्रॉयम्‍फ का दावा है कि इस बाइक के इंजन के अंदर के कई हिस्‍सों को बदला गया है, जिसके बाद अब इसकी पावर ज्‍यादा हो गई है।

कैसे हैं Features

ट्रॉयम्‍फ की टाइगर 1200 बाइक में कई फीचर्स ऑफर किए गए हैं। इसके फ्रंट में 19 और रियर में 17 इंच का टायर दिया है, जो अलॉय व्‍हील के साथ आते हैं। इसमें ऑप्‍शनल लो सीट, फ्रंट में 2 और रियर में 1 डिस्‍क ब्रेक, 7 इंच TFT स्‍क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, कूल्‍ड फोन कम्‍पार्टमेंट, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, बॉश रडार बेस्‍ड राइडर असिस्‍टेंस सिस्‍टम, एडेप्‍टिव क्रूज कंट्रोल, ब्‍लाइंड स्‍पॉट असिस्‍टेंस, फॉर्वर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, इमरजेंसी ब्रेक असिस्‍टेंस, रियर डिस्‍टेंस वॉर्निंग, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, बाई डायरेक्‍शनल क्विकशिफ्टर, LED लाइट्स, रोड, रेन, इको, स्पोर्ट और ऑफ-रोड, दो कॉन्फ़िगर किए जा सकने वाले राइडर मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके GT Pro वेरिएंट को रोड फोक्‍स्‍ड वेरिएंट के तौर पर डेवलप किया गया है। जिसमें अलॉय व्‍हील, 20 लीटर पेट्रोल टैंक को दिया गया है।

कितनी रखी Price

मेकर ने अभी इस बाइक को अपडेट के बाद सिर्फ पेश किया है, अभी इसे लॉन्‍च नहीं किया गया है। इसकी डिलीवरी को March 2027 से शुरू किया जाएगा। तभी इसकी प्राइज को भी अनाउंस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Triumph Bonneville T40 इंडिया में हुई Launch, 350cc बाइक में क्‍या हैं खूबियां और कितनी रखी है Price?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।