AMPSTAR: मिली बंपर डील; 4×2 55T Electric Trucks की 100 यूनिट्स का मिला ऑर्डर

Ampstar Electric Truck

Ampstar को लॉन्‍च के 1 महीने में ही बड़ी डील मिल गई है। JSW GreenTech ने इस मेगा डील पर क्‍या बड़ी जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ampstar को मिली बड़ी डील

इंडिया में लॉन्‍च के 1 महीने में ही JSW Greentech को Ampstar Electric Trucks के लिए बड़ी डील मिल गई है। मेकर ने बताया है कि इस डील में उनको 100 ट्रक की डिलीवरी करनी है।

ढुलाई के तरीके को बदलना है

JSW ग्रीनटेक लिमिटेड के CEO सुमित मित्तल ने कहा कि “55T इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ट्रक, जिसे पहली बार हमारे AMPSTAR ब्रांड के लॉन्च के समय पेश किया गया था, कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन में सबसे जटिल और मांग वाले व्हीकल आर्किटेक्चर में से एक है। महज एक महीने से कुछ अधिक समय में, हमने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके तहत, JSW सीमेंट के औद्योगिक माल ढुलाई कार्यों के लिए पहले 100 ट्रक तैनात किए गए हैं, जिसमें JSW इको-मोबिलिटी ‘बैटरी-एज़-ए-सर्विस’ (BaaS) पार्टनर के रूप में सहयोग कर रही है। इसके साथ ही, हम एक इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जिसमें बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों वाला एक समर्पित इलेक्ट्रिक कॉरिडोर भी शामिल है, ताकि सामान की आवाजाही बिना किसी रुकावट के हो सके। यह तैनाती हमारे संपूर्ण इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान को एक साथ लाती है, जिससे भारी-भरकम इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन को कमर्शियल रूप से व्यावहारिक (viable) बनाया जा सके। AMPSTAR के ज़रिए हमारा लक्ष्य पूरे भारत में व्यवसायों द्वारा माल की ढुलाई के तरीके को बदलने में एक अहम भूमिका निभाना है। ये पहले 100 ट्रक उसी विज़न की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”

क्‍या है खूबियां

JSW ग्रुप के इलेक्‍ट्रिक कमर्शियल ब्रॉन्‍ड JSW Greentech के इलेक्‍ट्रिक ट्रक AMPSTAR 4×2 55T  को भारत की कठिन कमर्शियल परिचालन स्थितियों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। यह 430 kW की अधिकतम पावर और 2600 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

हर महीने 1.25 लाख टन कार्गो का होगा परिवहन

ये 100 प्राइम मूवर्स, JSW सीमेंट लिमिटेड के लिए एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन का हिस्सा हैं। इनका काम आंध्र प्रदेश के नंद्याल और कर्नाटक के विजयनगर के बीच लगभग 330 km के कॉरिडोर पर क्लिंकर और स्लैग को ढोना है, जिससे हर महीने लगभग 1.25 लाख टन कार्गो का परिवहन होगा। JSW ग्रीनटेक की सब्सिडियरी कंपनी, JSW इको मोबिलिटी, इस फ्लीट का संचालन करेगी और विजयनगर तथा नंद्याल के बीच चार बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों के साथ एक समर्पित लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर तैयार करेगी। इन ट्रक्‍स के कारण करीब 4.5 करोड़ लीटर डीजल की बचत होने और लगभग 6,250 टन CO2 उत्सर्जन को रोकने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Top Steel Companies: दुनिया की टॉप 10 स्टील कंपनियां: क्या Tata Steel और JSW ने बनाई जगह? देखें पूरी रैंकिंग