Ather Konarc को Electric Scooter सेगमेंट में August 2026 में ही Launch किया गया है। जिसके बाद इसकी हजारों यूनिट्स को रोज खरीदा जा रहा है। दिल्ली में 1 दिन में इसकी कितनी यूनिट्स डिलीवर हुई हैं। इसमें कैसे Features, Range मिलती है। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Ather Konarc ने किया Festive Season में धमाल
एथर के सबसे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क ने लॉन्च के बाद से ही धमाल मचाया हुआ है। लॉन्च के बाद जब से डिलीवरी शुरू हुई हैं, तब से लोग इस स्कूटर को लगातार खरीद रहे हैं। दिल्ली में भी सिर्फ 1 दिन में इस स्कूटर की 500 यूनिट्स को दिल्लीवाले अपने घर ले गए हैं।

PC- autotechbiz.in
कितनी है Range
मेकर ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। एथर कोनार्क के बेस वेरिएंट में मेकर 2.1 kWh की बैटरी को देती है। इस बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल सकती है। इसकी ट्रू रेंज 80 किलोमीटर तक है। इसकी टॉप स्पीड 70 KMPH तक है और 0 से 40 KMPH की स्पीड यह स्कूटर सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें जो मोटर मिलती है उससे स्कूटर को 4 kW की पीक पावर और 16 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। 450 वॉट चार्जर से स्कूटर को 4 घंटे में 0-80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। एथर ग्रिड से चार्ज करने पर यह 10 मिनट में 13 किलोमीटर की रेंज दे देता है।

PC- autotechbiz.in
कैसे दिए Features
एथर ने कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है। इसके बेस वेरिएंट में फ्रंट में 14 और रियर में 12 इंच अलॉय रिम मिलता है। साथ में दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक, 4.2 इंच डीप व्यू डिस्प्ले, ड्यूल एलईडी हेडलैंप, 31 लीटर बूट स्पेस, यूएसबी चार्जर, साइलेंट गियर ड्राइव, रिवर्स मोड, स्मार्ट ईको, ईको और पावर मोड, ऑटो होल्ड, एथर एप कनेक्टिविटी, Quartz White + Blue और Majestic Grey + Black जैसे ड्यूल कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Delhi में कितना बड़ा नेटवर्क
एथर दिल्ली में अपने नेटवर्क को लगातार बढ़ा रही है। अभी दिल्ली में एथर के 11 एक्सपीरियंस सेंटर हैं। 7 सर्विस सेंटर पूरी दिल्ली एनसीआर में हैं। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में एथर के 273 LECCS फास्ट चार्जिंग पाइंट्स भी मौजूद हैं।
कितनी रखी Price
दिल्ली में इस स्कूटर के लिए 79999 रुपये एक्स शोरूम हर कस्टमर को देने होंगे। यह इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइज है। बाकी वेरिएंट्स की प्राइज के लिए डीलरशिप पर डिटेल ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Ather Konarc First Ride Review: कैसा है स्कूटर, क्या आपको खरीदना चाहिए? पढ़ें सच!
ये भी पढ़ें
AMPSTAR: मिली बंपर डील; 4×2 55T Electric Trucks की 100 यूनिट्स का मिला ऑर्डर
Indian Racing Festival: हुई बड़ी तैयारी, 13 साल बाद BIC पर होगी Formula 4
FASTag Local Pass: Toll Tax के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति; घर से 20 KM के दायरे में टोल के लिए बनेगा सालाना पास!
Triumph Tiger 1200: नए अवतार में हुआ Debut; ज्यादा पावर और हाई-टेक Features के साथ कब शुरू होगी Delivery?













Leave a Reply