Steelbird SBA-20: 2 साल में बिक गए 10 लाख, क्यों हर कोई खरीद रहा है यह सुपरहिट हेलमेट?

Steelbird SBA-20
Steelbird SBA-20 PC- autotechbiz.in

Steelbird SBA-20 हेलमेट इंडिया का पसंदीदा हेलमेट बन गया है। सिर्फ 2 साल में इसको 10 लाख लोगों ने खरीदा है। इसकी क्‍या खूबियां हैं और क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Steelbird SBA-20 ने बनाया रिकॉर्ड

स्‍टीलबर्ड इंडियन मार्केट में कई सालों से अच्‍छी क्‍वालिटी के हेलमेट ऑफर कर रही है। मेकर ने 2 साल पहले SBA-20 हेलमेट को मार्केट में लॉन्‍च किया था। जिसके बाद अब इस हेलमेट ने 10 लाख यूनिट्स की सेल का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

कैसी हैं खूबियां

मेकर इस हेलमेट को फ्लिप अप डिजाइन के साथ ऑफर करती है। जिसमें इंटीग्रेटिड इन सनशील्‍ड, माइक्रोमैट्रिक बकल, पॉलिकार्बोनेट स्‍पॉयलर दिया जाता है। साथ में इस हेलमेट को रिप्‍लेसेबल और वॉशेबल इंटीरियर के साथ एंटी स्‍क्रैच कोटिड पॉलिकार्बोनेट वाइजर के साथ ऑफर किया जाता है। इस हेलमेट को बनाते हुए डायनेमिक एयरफ्लो वेंटिलेशन सिस्‍टम का ध्‍यान रखा गया है, जिससे रोज के साथ ही लंबे सफर पर हेलमेट लगाने के बाद परेशानी नहीं होती।

कितना है सुरक्षित

स्‍टीलबर्ड ने इस हेलमेट को मार्केट में हाई इम्‍पैक्‍ट थर्मोप्‍लास्‍टिक शेल और हाई डेंसिटी वाले ईपीएस के साथ बनाया है। जिसके बाद इस हेलमेट को BIS 4151: 2015 सेफ्टी रेटिंग मिली है।

हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है

स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव कपूर ने कहा, “SBA-20 का 10 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार करना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह इस बात को दर्शाता है कि ग्राहकों का स्टीलबर्ड पर लगातार भरोसा बना हुआ है। हमारी हमेशा यही कोशिश रही है कि हम ऐसे हेलमेट बनाएं जिनमें सुरक्षा, आराम, बेहतरीन डिज़ाइन और किफायती दाम—सब कुछ एक साथ मिल सके। SBA-20 इसी सोच को सामने लाता है, जो राइडर्स को उनके रोज़मर्रा के सफर के लिए एक व्यावहारिक और स्टाइलिश प्रोडक्ट देता है। यह उपलब्धि हमें लगातार नई चीज़ें बनाने, अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मज़बूत करने और भारत में हेलमेट के इस्तेमाल तथा सड़क सुरक्षा की संस्कृति को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते रहने के लिए प्रेरित करती है।”

कितना है Price

स्‍टीलबर्ड के इस एसबीए-20 हेलमेट को मार्केट में 1869 रुपये की शुरुआती प्राइज पर ऑफर किया जाता है। इसके सबसे महंगे वर्जन को 2459 रुपये में खरीदा जा सकता है। हेलमेट को कई साइज और फिनिश में ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Steelbird ने Launch की ‘Numerology’ हेलमेट सीरीज, अब अपने लकी नंबर के साथ सुरक्षित बनाएं सफर