Upcoming Cars in 2026: इंडियन कार मार्केट में अभी भी कई नई कारें Launch किया जाना बाकी हैं। 2026 के आखिरी 2 महीनों में कौन सी कारें आएंगी। रिपोर्ट में पढ़ें।
Upcoming Cars in 2026: इंडियन कार मार्केट में अभी भी कई नई कारें Launch किया जाना बाकी हैं। 2026 के आखिरी 2 महीनों में कौन सी कारें आएंगी। कौन से नए मेकर्स इंडिया में एंट्री करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Upcoming Cars in 2026
नवंबर की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी भी साल खत्म होने में 2 महीने बचे हुए हैं। इन 2 महीनों में इंडिया में कई कार मेकर्स अपनी नई कारों को ला रहे हैं। साथ ही 2 नए कार मेकर्स भी इंडियन मार्केट में अपनी एंट्री करने की तैयारी में हैं।

PC- Mercedes Benz India
Mercedes GLC Electric
मर्सिडीज नंबवर की 4 तारीख को अपनी जीएलसी एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को ऑफिशियली लॉन्च कर देगी। मेकर ने इसके लिए पुणे के चाकन के प्लांट में कार्यक्रम का आयोजन किया है। जहां पर इस एसयूवी को CKD यूनिट की तरह लॉन्च किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट GLC 400 Matic को 355 हॉर्स पावर और 800 न्यूटन मीटर टॉर्क वाली मोटर के साथ लाया जाएगा। जो इसे 4.3 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से चला सकती है। इसकी Top Speed 210 KMPH तक होगी। इसमें 94 kWh की बैटरी मिलेगी जो इसको 673 किलोमीटर तक चला सकेगी।

PC- denza
Denza Z9 GT
चाइनीज कार मेकर BYD भी अपने प्रीमियम ब्रॉन्ड डेंजा की जेड9 जीटी को इंडिया में लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मेकर इंडियन मार्केट में अपने प्रीमियम ब्रॉन्ड को भी लॉन्च करेगी। इस कार को 13 November को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा। जो प्लग इन हाइब्रिड वेरिएंट के साथ आएगी। इसमें लगी मोटर से 764 हॉर्स पावर और 1075 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। यह 3.6 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से चल पाएगी और इसकी Top Speed 260 KMPH तक होगी। इसकी कंबाइंड रेंज 805 KM तक हो सकती है।

PC – autotechbiz.in
Denza D9
डेंजा सिर्फ 1 गाड़ी को ही इंडिया नहीं लाएगी बल्कि प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी डी9 को भी इसी दिन लॉन्च करेगी। यह एमपीवी लॉन्च के बाद MG M9 और Toyota Vellfire जैसी एमपीवी को चुनौती देगी। इसका भी प्लग इन हाइब्रिड वर्जन इंडिया लाया जाएगा। ईवी मोड में यह 210 किलोमीटर चल पाएगी और इसकी कंबाइंड रेंज 910 किलोमीटर तक हो सकती है।

PC- Toyota Indonesia
Toyota Innova Hycross Facelift
टोयोटा भी अपनी एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट को नवंबर 2026 की 26 तारीख को लॉन्च करने वाली है। मेकर इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ सकती है, जिसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा के साथ कॉस्मैटिक चेंज होंगे। इसमें मौजूदा पेट्रोल इंजन के साथ में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

PC- JSWMotors
JSW Combat
स्टील मेकर जेएसडब्ल्यू अब MG के बाद नए ब्रॉन्ड के साथ इंडिया में 4 December 2026 को एंट्री लेगी। इस ब्रॉन्ड के साथ यह कंपनी Chery Jetour कंपनी की Combat एसयूवी को लॉन्च करेगी। यह मेकर की इंडिया में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जो 5 सीटर कनफिगरेशन के साथ D सेगमेंट में आएगी। इसको प्लग इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी।
Hyundai Ioniq P
हुंडई ने 26 October 2026 को बेयोन को लॉन्च किया है। लेकिन इसके बाद साल खत्म होते होते मेकर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इस एसयूवी को दिसंबर में लाया जा सकता है, लेकिन इसको ऑफिशियली February 2026 के Bharat Mobility के आस पास लॉन्च किया जाएगा। इसको लॉन्च से पहले हुंडई आयोनिक पी नाम से जाना जा रहा है। इसको सीधे तौर पर Tata Nexon, Kia Syros EV वाले सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा।

PC- Volkswagen India
Volkswagen Virtus Facelift
फॉक्सवैगन इंडियन मार्केट में मिड साइज सेडान कार वर्टुस को ऑफर करती है। लेकिन अब इस कार के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाना है। जिसको December 2026 में लाने की तैयारी हो रही है। इस कार के फेसलिफ्ट को Skoda Slavia की तरह ही अपडेट दिया जाएगा। जिसमें 360 डिग्री कैमरा, रियर मसाज सीट, नई हेडलाइट्स, अपडेट की गई टेल लाइट के अलावा 8 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी 1.0 लीटर इंजन के साथ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Verna और City को चुनौती देने आ गई Skoda Slavia Facelift; कितनी है Price
ये भी पढ़ें
Car Launch in November 2026: कार बाजार में आने वाला है भूचाल! Mercedes से लेकर Toyota तक… जानिए कौन सा मेकर ला रहा किस सेगमेंट की गाड़ी?
Steelbird SBA-20: 2 साल में बिक गए 10 लाख, क्यों हर कोई खरीद रहा है यह सुपरहिट हेलमेट?
Toyota Innova Hycross Facelift: इंडिया से पहले विदेश में हो गया Launch; जान लें क्या-क्या बदल गया इस MPV में?
Range Rover Sawai Collection: राजस्थान के रजवाड़ों की शान से सजी खास कलेक्शन Launch हुई, सिर्फ 18 लोगों को मिलेगी












1 Comment