Honda ALPHA: नाम के एलान के साथ आ गई Global Debut की तारीख, इंडिया से बनकर विदेशों में मचाएगी धूम

Honda Aplha SUV
Honda Aplha SUV PC- Honda Cars India

खबर की मुख्‍य बातें

Honda Alpha नाम से आएगी कंपनी की पहली EV।
2 दिसंबर 2026 को होगा एसयूवी का ग्‍लोबल डेब्‍यू।
इंडिया के साथ कई देशों में की जाएगी ऑफर।

Honda Alpha का नाम मेकर ने अनाउंस कर दिया है। इसी के साथ यह भी बताया है कि कब इसे Launch किया जाएगा। इसमें क्‍या खूबियां होंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda Alpha होगी पहली EV

होंडा ने एलान कर दिया है कि वह अपनी पहली ईवी को होंडा एल्‍फा नाम से ऑफर करेगी। इसी के साथ मेकर ने यह भी बता दिया है कि इस एसयूवी को कब इंडिया के साथ ग्‍लोबल मार्केट के लिए लाया जाएगा।

कब आएगी Electric SUV

होंडा ने बताया है कि वह अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी होंडा एल्‍फा को ग्‍लोबल मार्केट के लिए 2 December 2026 को ऑफिशियली लेकर आएगी। इस एसयूवी को इंडिया के साथ ही दुनिया के कई देशों में भी ऑफर किया जाएगा।

नाम एलान करने पर हो रही खुशी

होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, तोशीयुकी यानागिसावा ने कहा, “ हमें अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक SUV के ऑफिशियल नाम के तौर पर होंडा अल्फा की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। होंडा अल्फा भारत में अपने कस्टमर्स को एडवांस्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाने के हमारे एम्बिशन को दिखाता है, साथ ही होंडा को वह क्वालिटी, रिलायबिलिटी और ड्राइविंग का मज़ा भी देता है जिसके लिए वह जाना जाता है।” “भविष्य में भारत इस मॉडल के लिए ग्लोबल प्रोडक्शन बेस के तौर पर काम करेगा, यह होंडा की इलेक्ट्रिफिकेशन जर्नी में एक ज़रूरी कदम है और इंडियन मार्केट के लिए हमारे मज़बूत कमिटमेंट को दिखाता है। हम इस रोमांचक नई पेशकश के साथ भारत में होंडा के लिए एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।” 

नए Logo को भी दिखाया

नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के एलान के साथ ही होंडा ने अपने नए लोगो को भी दिखा दिया है। मेकर का कहना है कि कंपनी के बदलाव के लिए अपना कमिटमेंट दिखाने के लिए H मार्क डिज़ाइन को रिफ्रेश किया है, साथ ही होंडा की शुरुआत से आगे बढ़कर लगातार नई चुनौतियों और तरक्की का पीछा करने के अपने कॉर्पोरेट नज़रिए को भी दिखाया है। होंडा अल्फा भारत में नया H मार्क लगाने वाला पहला होंडा मॉडल होगा।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को मिड साइज इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसको सीधे तौर पर Maruti eVitara, Hyundai Creta Electric, MG Windsor EV, Tata Curvv EV जैसी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी से मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें- Honda Elevate Facelift Launch हुई, 11.80 लाख के Price Tag के साथ कितनी हुई बेहतर

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।